विज्ञापन
नोएडा शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर बड़ा अग्निकांड सामने आया है। सेक्टर-6 के ए-ब्लॉक स्थित फैक्ट्रियों में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

Noida News : नोएडा शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर बड़ा अग्निकांड सामने आया है। सेक्टर-6 के ए-ब्लॉक स्थित फैक्ट्रियों में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की अन्य यूनिट्स भी इसकी चपेट में आ गईं, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। Noida News
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। चारों ओर धुएं का गुबार और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई मजदूरों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। Noida News
घटना की सूचना मिलते ही नोएडा फायर ब्रिगेड की चार से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग की तीव्रता के चलते काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। Noida News
आग के कारण आसपास की फैक्ट्रियों में भी खतरा बढ़ गया है। प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर नजदीकी यूनिट्स को खाली कराया जा रहा है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। Noida News
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री के चलते आग लगने की जताई जा रही है। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Noida News
समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह काबू में नहीं आई थी। दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। Noida News
विज्ञापन