IMS-DIA में मास्टर क्लास और अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला की हुई शुरुआत
IMS DIA
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:12 AM
Noida News : आईएमएस-डीआईए में दस दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला और मास्टर क्लास की शुरूआत हो गई है। कार्यशाला के दौरान बतौर अतिथि और ट्रेनर पेरिस की इंटरनेशनल डिजाइन फैकल्टी प्रो. माया कीस्कगेन्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मौके पर IMS-DIAनिदेशिका रही मौजूद
वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्रों को वैश्विक परिवेश में रियल वूल फेल्टिंग एवं अपसाक्लिंग डेनिम के प्रयोग से रूबरू होने का मौका मिला। वहीं कार्यशाला के दौरान IMS-DIA की निदेशिका डॉ. अनुराधा मोदक देबनाथ के साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने भी मौजूदगी दर्ज कराई।
इस दौरान प्रो. माया कीस्कगेन्स ने कहा कि रियल वूल फेल्टिंग एक प्राचीन तकनीक है, जिसमें उन को आपस में मिलाकर उसे धागों के साथ नए आकार दिया जाता है। इस प्रक्रिया से हम किसी भी उत्पादों के नए डिजाइन को तैयार कर सकते हैं। वहीं अपसाइक्लिंग डेनिम इको फ्रेंडली तकनीक है, जिसमें पुराने डेनिम के कपड़ों को पुन: उपयोग कर नए एवं आकर्षक उत्पाद तैयार करते हैं।
Noida News