निजी न्यूज चैनल में थप्पड़ाए गए मौलाना साजिद रशीदी, वीडियो वायरल
Noida Samachar
भारत
चेतना मंच
29 Jul 2025 09:53 PM
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मौलाना साजिद रशीदी को भारी पड़ गया। नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में डिबेट के दौरान सपा कार्यकर्ता मोहित नागर ने मौलाना को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Noida Samachar
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
एक टीवी डिबेट शो के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें वायरल वीडियो...
[video width="320" height="564" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/07/a5mvjPmqqcsSgqH1.mp4"][/video]
डिबेट के दौरान फूटा गुस्सा
बताया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ता मोहित नागर ने लाइव डिबेट के दौरान मौलाना पर हाथ उठा दिया। इसकी वजह मौलाना द्वारा समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी बताई जा रही है। इस बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश था जो डिबेट के दौरान फूट पड़ा। घटना के बाद न्यूज चैनल के सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को अलग किया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बहस के दौरान माहौल गर्मा गया और अचानक मोहित नागर ने मौलाना रसीदी को थप्पड़ मार दिया। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं कुछ लोग इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ इसे स्वाभाविक प्रतिक्रिया बता रहे हैं। Noida Samachar