उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन दोनों महत्वपूर्ण जिलों में अब नए डीएम की तैनाती की गई है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का नया डीएम नियुक्त किया गया है। उनकी जगह कासगंज की डीएम रहीं मेधा रूपम को गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेधा रूपम एक तेजतर्रार और सख्त प्रशासक मानी जाती हैं, और उनके कार्यकाल में जिले के विकास व औद्योगिक परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर को ‘सिटी ऑफ अपैरेल’ के रूप में भी जाना जाता है, जहां निवेश और उद्योगों की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। Noida Samachar
गाजियाबाद के DM का तबादला गोरखपुर के डीएम के तौर पर
इसी तरह, गाजियाबाद के जिलाधिकारी दीपक कुमार मीणा का तबादला गोरखपुर के डीएम के तौर पर किया गया है। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक मीणा ने गाजियाबाद में रहते हुए जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं को सुचारु रूप से लागू करने में अहम भूमिका निभाई। अब उनकी अगली परीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहनगर गोरखपुर में होगी, जहां उन्हें चल रही विकास परियोजनाओं को और गति देनी होगी।
इन तबादलों को प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली और परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जैसे संवेदनशील व तेजी से विकसित होते जिलों में यह नई तैनातियां निश्चित रूप से एक नई कार्यशैली और ऊर्जा लेकर आएंगी। Noida Samachar