
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। लोकसभा गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) भाजपा प्रत्याशी ने खुर्जा विधानसभा स्थित अरनिया ब्लॉक के विभिन्न गांव में चल रहे ‘‘जन सम्पर्क’’ के दौरान हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी वह कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया जिसमें रनियावली, नागल, मीरपुर, पहाड़पुर, पला, हिसौटी नगलिया उदयभान, घटाल, रुकनपुर, ऊंचा गांव एवं महमदपुर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
[caption id="attachment_148713" align="aligncenter" width="800"]
Noida News[/caption]
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान डा. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने कहा कि मोदी जी द्वारा 400 पार का जो नारा दिया गया है। मोदी को देश की जनता पर अटूट विश्वास है। मोदी को देश से जितना प्यार है, उतना ही प्यार देश की जनता का मोदी से है। पिछले चुनावी घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने जो भी कहा वह पूरे देश को करके दिखाया है। वह केवल कागज के पन्नों पर नहीं है। 60 साल की देश की उपलब्धि को एक तरफ और 10 साल की उपलब्धि को एक तरफ रख करके देखें। मोदी ने 2047 में देश को पूर्ण विकसित का जो नारा दिया है उसके पीछे इस देश की जनता है जिसका सहयोग पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की मोदी सरकार को गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के कार्यों में भरपूर मिलता रहा है उसी तर्ज पर खुर्जा विधानसभा और गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र की अन्य विधानसभा में किए गए जन उपयोगी कार्य जो अब देख रहे हैं उनका जब पूर्ण रूप से परिणाम आएगा तो पूरे क्षेत्र में खुशहाली होगी।
कार्यक्रम के दौरान खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, पूर्व विधायक विजेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य सतीश वाल्मीकि, सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख, सुभाष कर्मयोगी, भारत भूषण गौतम, वेद प्रकाश मालिक, अध्यक्ष अरनिया, पुष्पेंद्र राघव, नवीन प्रधान, विनीत मीरपुर, गिरिराज सिंह, राहुल हरवीर सिंह, सुनील शर्मा, जगदीश, मनोज शर्मा, मनपाल सिंह राघव, सुशील राघव, रविंद्र राघव, रमन राघव, देशराज सिंह, तेज बहादुर सिंह, प्रिंसिपल साहब, सुनील राघव, योगेंद्र सिंह, योगेश कुमार, हर्षवर्धन सिंह, भूरा प्रधान, चेतन प्रधान, रिंकू प्रधान, राजकुमार प्रधान, विकास शर्मा प्रधान समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।