सभी की सहभागिता से इस बार भी बनेगी BJP की सरकार - डा. महेश शर्मा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:29 PM
Noida News : लोकसभा चुनाव होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीजेपी की ओर से "गांव चलो अभियान" चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित '' गाँव चलो अभियान" के तहत जेवर विधानसभा के ग्राम घंघोला, गिरधरपुर, आजमपुर गढी, खेरली हाफिजपुर, अस्तौली, चीती, मण्डी श्यामनगर में दौरा किया।
सभी की सहभागिता मिलने का है विश्वास - सांसद
सांसद डा. महेश शर्मा ने गाँव चलो अभियान एवं ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान कहा कि सरकार आज आपके द्वार है और मोदी सरकार की गारंटी है कि सरकार किसानों के हित के कार्यों को प्राथमिकता देती है और देती रहेंगी। साल 2024 में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में आप सभी का सहभागिता और आशीर्वाद मिलेगा इस बात का हमें पूर्ण विश्वास है।
Noida News
कई लोग रहे कार्यक्रम में उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि जेवर सोनू वर्मा, कपिल भाटी, गिरधरपुर, हिमांशु प्रधान अस्तौली, राजीव भाटी, आजमपुर गढी, वीरेन्द्र भाटी घंघोला, मनीष शर्मा, ओमकार भाटी, कुक्की चेयरमैन, हरेन्द्र शर्मा चीती, सागर मण्डी श्याम नगर, यषु , रिन्कू शर्मा, सुमित पंडित दनकौर, कैलाश पंडित दनकौर, राहुल पंडित, शिवम कासना, सिग्गा पंडित आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।