विज्ञापन
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया एवं जनमानस से संवाद किया। योजना का लाभ जिन-जिन लाभार्थियों को मिल रहा उनसे मुलाकात की और जाना कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आपके पास सीधे पहुंच रहा है। योजनाओं को लेने में आप लोगों को दिक्कत का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। लाभार्थियों ने कहा कि सीधे-सीधे योजनाओं का लाभ हमे मिल रहा है।
‘‘सांसद आपके द्वार’’ कार्यक्रम के तहत सिकंद्राबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अजयनगर, सुबरा, भोपतपुर, अरौंडा, सैदमपुर, शेखपुरमाम में डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्हें जागरूक किया। गांवों में हो रहे विकास कार्यों के बारे में भी सभी को अवगत कराया कि डबल इंजन की सरकार होने के कारण ही यह सभी विकास कार्य संभव हुए हैं।
उन्होंने ग्रामीण जनता का आह्वान किया कि पुनः तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता के आशीर्वाद एवं सहयोग से ही उन्हें ताकत मिली और उनके द्वारा हमारे सभी सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सभी ने अपनी निधि का उपयोग क्षेत्र के विकास में किया।
उन्होंने कहा कि, आप सभी का आभार प्रकट करता हूँ एवं अपील की 22 जनवरी 2024 को आप सभी क्षेत्रवासी अयोध्या में भगवान श्रीराम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों पर दीप जलाकर भगवान श्रीराम का आगमन का स्वागत करें।
इस कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि सिकन्द्राबाद सुरेश चंद शर्मा, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष विकास चौहान, दीपक दुल्हेरा, प्रमोद शर्मा, मोहित सिंघल चेयरमैन ककोड, वीना भाटी, सोनू प्रधान अरोडा, रूद्र प्रताप सूबरा, पीताम्बर, सुभाष, सुग्रीव सोलंकी, प्रताप शर्मा, कपिल शर्मा, अनुज कुमार, आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन