सपा प्रत्याशी से खफा है मुस्लिम नेता, कर दी विरोध की घोषणा
Noida News :
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:30 AM
Noida News : नोएडा (गौतमबुद्धनगर) लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी डा. महेन्द्र नागर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नोएडा से लेकर खुर्जा तक सपा के नेता डा. महेद्र नागर के चुनाव लडऩे के तरीके से नाराज हैं। इस बीच सपा से जुड़े हुए मुस्लिम समाज के नेताओं ने नोएडा सीट पर सपा प्रत्याशी के विरोध की घोषणा कर दी है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में एक बैठक करके सपा के मुस्लिम वर्ग से आने वाले नेताओं ने सपा प्रत्याशी का विरोध करने का फैसला किया है।
इन नेताओं ने किया विरोध
Noida News
सूरजपुर में एक बैठक करके सपा के मुस्लिम समाज से जुड़े नेताओं ने सपा प्रत्याशी डा. महेन्द्र नागर का विरोध करने की घोषणा की है। विरोध करने वाले सभी नेता नोएडा (गौतमबुद्धनगर जिला) क्षेत्र के सक्रिय सपा नेता बताए जाते हैं। सपा प्रत्याशी डा. महेन्द्र नागर के विरोध में की गई बैठक में सपा नेता तथा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष कुंवर नादिर शाह, सपा नेता अब्दुल हमीद, चौधरी हसरूददीन, चौधरी यूनिस खान तथा फखरूददीन समेत अनेक नेताओं ने कहा कि सपा प्रत्याशी का चुनाव लडऩे का तरीका गलत है। सपा प्रत्याशी पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों का प्रोपर सम्मान नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी प्रत्याशी का समर्थन करना किसी भी स्वाभिमानी कार्यकर्ता के लिए चुनाव में काम करना संभव नहीं है। इस बीच नोएडा सीट के अलग-अलग इलाकों से सपा प्रत्याशी के विरोध के सुर लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अगले कुछ दिनों में पता चलेगा कि नोएडा सीट पर सपा प्रत्याशी का यह विरोध क्या गुल खिलाने वाला है?