विज्ञापन
New Noida City : नोएडा प्राधिकरण ने यह तय कर दिया है कि न्यू नोएडा शहर को बसाने के लिए किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन ली जाएगी।

New Noida City News: न्यू नोएडा शहर को बसाने का काम शुरू हो गया है। नोएडा प्राधिकरण को न्यू नोएडा शहर बसाने की जिम्मेदारी पहले ही मिल चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यू नोएडा शहर के लिए अधिसूचित किए गए गाँवों के लिए जमीन के मुआवजे का रेट भी तय कर दिया है। न्यू नोएडा क्षेत्र के किसानों को जमीन का मुआवजा 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से दिया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने यह भी तय कर दिया है कि न्यू नोएडा शहर को बसाने के लिए किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन ली जाएगी।
नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में जाकर अपनी जमीन दे सकते हैं किसान
नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) सतीश पाल ने न्यू नोएडा शहर को बसाने के लिए जमीन लेने का काम शुरू कर दिया गया है। न्यू नोएडा क्षेत्र के सभी 80 गाँवों की जमीन को 4300 रूपए प्रति वर्ग मीटर की दर से नोएडा प्राधिकरण खरीद लेगा। नोएडा प्राधिकरण ने तय किया है कि जमीन लेने का काम किसानों के साथ आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। नोएडा के प्राधिकरण के (ACEO) सतीश पाल ने बताया कि जमीन अधिग्रहण को लेकर प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। जमीन अधिग्रहण के लिए जल्द एक कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो किसान अपनी जमीन देना चाहते है वें किसान नोएडा प्राधिकरण के भू-लेख विभाग में संपर्क कर सकते है।
एक हजार करोड़ रूपए किसानों को देगा नोएडा प्राधिकरण
नोएडा प्राधिकरण पहले ही न्यू नोएडा क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान कर चुका है। न्यू नोएडा को बसाने के लिए किसानों से ली जाने वाली जमीन के लिए प्रथम चरण में किसानों को एक हजार करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद जैसे-जैसे जमीन की जरूरत पड़ेगी नोएडा प्राधिकरण उसी के अनुरूप बजट का प्रावधान करेगा। नोएडा के प्राधिकरण के (ACEO) सतीश पाल ने बताया कि जल्दी ही न्यू नोएडा शहर के लिए अधिसूचित क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण का एक कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा। न्यू नोएडा शहर के काम को तेजी देने के मकसद से नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों तथा कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। New Noida City News
न्यू नोएडा क्षेत्र के 80 गाँवों के किसान होंगे मालामाल
न्यू नोएडा शहर को बसाने के लिए अधिसूचित किए गए 90 गाँवों के किसान जमीन के मुआवजे से मालामाल हो जाएंगे। 4300 रूपए वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा मिलने पर एक बीघा जमीन के बदले एक करोड़ 7 लाख 50 हजार रूपए का मुआवजा मिलेगा। जिस किसान की मात्र 10 बीघा जमीन भी न्यू नोएडा शहर के लिए ली जाएगी उस किसान को 10 करोड़ रूपए से अधिक मुआवजा मिलेगा। इस प्रकार जिस किसी किसान के पास जितनी अधिक जमीन होगी उस किसान को उतना ही अधिक धन मिलेगा। न्यू नोएडा क्षेत्र के किसान 4300 रूपए प्रति वर्ग मीटर मुआवजे की दर पर सहमत हैं अथवा नहीं इसको लेकर किसान संगठन न्यू नोएडा शहर के लिए अधिसूचित गाँवों के किसानों के साथ वार्ता कर रहे हैं।
इन 80 गाँवों की जमीन पर बसेगा न्यू नोएडा शहर
हम आपको विस्तार से बता देते हैं कि न्यू नोएडा शहर को किन 80 गाँवों की जमीन पर बसाया जाना है। न्यू नोएडा शहर को बसाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकर ने बुलंदशहर जिले के गाँव अगराई, आशादेवी उर्फ पूरनगढ़, आसफपुर, बबाया, बड़ौदा, भराना, भटोला, भौखेड़ा, बिरौदी फौलादपुर, बिरौंदी तेजपुर, बिसवाना, बोढ़ा, बुटैना, चन्द्रावली, चोला, दीनौल, घरोड़, बेमेरा नारा,धीमरी एदलपुर, दुल्हारा, फरीदपुर, गोपालपुर, हसनपुर जागीर, हृदयपुर, जोखाबाद, जौली, काहिरा, कैथरा, कनवारा, कौराली, खैरपुर तिला, किशनपुर, कोनाडू,लौथर, लुहाकर, महिपा जागीर, मोहिद्दीनपुर नगैला, मेहताबनगर, मल्हपुर, मसौता, मोरादाबाद, नगला बड़ौदा, नगला शेख, नैथला हसनपुर, नेकमपुर उर्फ विशनपुर, निजामपुर, पचौता, पीरबियाबानी, राजारामपुर, राजपुर खुर्द, रूपवास पंचगई, सब्दलपुर, सैथाली, सराय घासी, सेनवली, शाहपुर कलां, सिखैरा, सुतारी,तालाबपुर उर्फ कनकपुर तथा उमराला गाँव को अधिसूचित गाँव घोषित किया है। इसी प्रकार न्यू नोएडा शहर को बसाने के लिए गौतमबुद्धनगर जिले के आनन्दपुर, बील अकबरपुर (पार्ट), बेरंगपुर उर्फ नई बस्ती, चन्द्रावल, चीरसी (पार्ट), चीती, छायसा, दयानगर, देवटा (पार्ट), फजलपुर, खण्डेरा गिरजापुर, कोट, मिल्क खण्डेरा, नगला चमरू, नगला चीती, नगला नैनसुख, फूलपुर, रघुनाथपुर पार्ट, राजपुर कलां तथा शाहपुर खुर्द गाँव को अधिूसचित किया गया है। New Noida City News
विज्ञापन