विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक और शहरी विकास को नई रफ्तार देने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक नए शहर “न्यू नोएडा” को बसाने की बड़ी तैयारी शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसार इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

New Noida Update : उत्तर प्रदेश में औद्योगिक और शहरी विकास को नई रफ्तार देने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक नए शहर “न्यू नोएडा” को बसाने की बड़ी तैयारी शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसार इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह नया शहर दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (DNGIR) के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य उद्योग, आवास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को एक साथ बढ़ावा देना है। New Noida Update
सरकार की योजना के मुताबिक न्यू नोएडा शहर को बसाने के लिए कुल 80 गांवों की जमीन को शामिल किया जाएगा। इन गांवों का चयन रणनीतिक रूप से किया गया है ताकि भविष्य में यहां बेहतर कनेक्टिविटी, इंडस्ट्रियल हब और रिहायशी सेक्टर विकसित किए जा सकें। New Noida Update
न्यू नोएडा को भविष्य का स्मार्ट और इंडस्ट्रियल सिटी बनाने की योजना है। यह परियोजना न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी बल्कि NCR क्षेत्र में बढ़ती आबादी के दबाव को भी कम करेगी। New Noida Update
विज्ञापन