विज्ञापन
न्यू नोएडा को देश के प्रमुख एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। दादरी और बुलंदशहर क्षेत्र के लगभग 80 गांवों की जमीन पर विकसित होने वाले इस नए शहर की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नोएडा प्राधिकरण ने विस्तृत योजना पर काम शुरू कर दिया है।

Noida News : उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी शहरी विस्तार प्रोजेक्ट न्यू नोएडा को देश के प्रमुख एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। दादरी और बुलंदशहर क्षेत्र के लगभग 80 गांवों की जमीन पर विकसित होने वाले इस नए शहर की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नोएडा प्राधिकरण ने विस्तृत योजना पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे क्षेत्र को यमुना एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की रणनीति तैयार की जा रही है, जिससे यह क्षेत्र भविष्य में एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में विकसित हो सके। Noida News
प्राधिकरण के मुताबिक, यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक लिंक एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है, जो न्यू नोएडा क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इस लिंक रोड पर वाहनों के आवागमन के लिए एंट्री और एग्जिट रैंप भी बनाए जाने की योजना है। इस परियोजना को लेकर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को औपचारिक पत्र भेजकर आवश्यक संरचनात्मक स्वीकृतियों की मांग की जाएगी। साथ ही इस प्रस्ताव को शासन स्तर पर भी आगे बढ़ाया जाएगा। लिंक एक्सप्रेसवे के बनने के बाद न्यू नोएडा की सीधी कनेक्टिविटी जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से भी स्थापित हो जाएगी। योजना के अनुसार, प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-21 (फिल्म सिटी के पास) तक पहुंचेगा। यह लगभग 24.8 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर होगा। यह मार्ग न्यू नोएडा क्षेत्र से होकर गुजरेगा, जहां प्रवेश और निकासी के लिए रैंप बनाए जाने की संभावना है। इसके लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। Noida News
अधिकारियों के अनुसार, न्यू नोएडा का विकास मास्टर प्लान 2041 के तहत किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पूरे क्षेत्र में 130 मीटर चौड़ी ग्रिड रोड विकसित की जाएगी, जो शहर की आंतरिक और बाहरी कनेक्टिविटी की रीढ़ होगी। इसी ग्रिड नेटवर्क के आधार पर लिंक एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा, ताकि ट्रैफिक और परिवहन व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के अनुसार तैयार किया जा सके। Noida News
नोएडा प्राधिकरण की योजना के अनुसार, न्यू नोएडा में विकास कार्यों की शुरुआत प्रमुख और चौड़ी सड़कों के किनारे से की जाएगी। पहले चरण में इन्हीं मुख्य मार्गों के आसपास सेक्टरों की प्लानिंग और आधारभूत ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य सड़कों और सेक्टरों का विकास किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में व्यवस्थित शहरीकरण सुनिश्चित हो सके। Noida News
इसके साथ ही डीएनडी से यमुना पुस्ता होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे तक लगभग 31 किलोमीटर लंबे एक अन्य एक्सप्रेसवे प्रस्ताव पर भी तेजी देखी जा रही है। इस परियोजना का प्रारंभिक सर्वे यूपीडा की सलाहकार एजेंसी द्वारा किया जा चुका है, जबकि फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने भी इस परियोजना में रुचि दिखाई है। प्राधिकरण के अनुसार, एनएचएआई की टीम जल्द ही दोबारा सर्वे के लिए क्षेत्र का दौरा कर सकती है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट के दो विकल्पों पर विचार चल रहा है, जिनमें एक यमुना पुस्ता मार्ग शामिल है। Noida News
विज्ञापन