Noida Metro: Skywalk scheme between Sector-52 and Sector-51 metro stations gets wings, construction will start in January
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:34 AM
नोएडा । कोरोना (Corona)काल के दौरान मेट्रो सेवाएं (Metro Service)प्रभावित होने के कारण नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(Noida Metro Rail Corporation) (एनएमआरसी)(NMRC) की एक्वा मेट्रो सेवाओं में यात्रियों की संख्या में प्रभाव पड़ा है। इसके बाद भी वर्ष 2021 के दौरान (राइडरशिप) यात्रियों की औसत संख्या 14041 रही। यह जानकारी उपमहाप्रबंधक (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस) निशा वाधवान ने दी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा के यात्रियों की सुविधा के लिए तीन नयी लाइनों का विस्तार भी किया जा रहा है। सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क -5, सेक्टर-142 से नोएडा के बोटेनेकिल गार्डेन, तथा एनएमआरसी डिपो से बोड़ाकी के बीच मेट्रो का विस्तार किया जाएगा।
श्रीमती वाधवान ने बताया कि दिसंबर 2021 के दौरान यात्रियों की औसत संख्या 20520 रही। इस दौरान चार फिल्मों की शूटिंग भी मेट्रो स्टेशनों पर हो चुकी है। जिससे 12 लाख की आय प्राप्त हुई। इस दौरान एनएमआरसी ने आय का स्रोत बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं।