Noida News : नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में बनाए नए मकान में गृह प्रवेश करते ही दंपत्ति को लाखों रुपये की चपत लग गई। चोर घर से सोने की चेन, झुमके, बाली, मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने अलग-अलग स्थानों से तीन लैपटॉप पर्स व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
Noida News :
सुबह हुई घटना की जानकारी
चोटपुर कॉलोनी निवासी सागर कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत दिनों उन्होंने अपने नए मकान में गृह प्रवेश का कार्यक्रम रखा था। देर रात तक चले कार्यक्रम के समापन के बाद परिजन अपने कमरों में जाकर सो गए। सुबह के समय जब उठे तो उन्हें कमरे में रखे 3 मोबाइल फोन गायब मिले। इसके बाद उन्होंने जब मकान में रखे सामान की जांच पड़ताल की तो पता चला कि जेवरात उसे भरा बैग भी गायब है। बैग में सोने की चेन, झुमके, बाली व अन्य कीमती सामान था पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यहां भी हुई चोरी की वारदात
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के होशियारपुर गांव में नरेश यादव के मकान में किराये पर रहने वाले सूरज कुमार के कमरे से मोबाइल फोन लैपटॉप चार्जर आईडी कार्ड व अन्य सामान चोरी हो गया। घटना के समय सूरज कमरे का दरवाजा खुला छोड़ कर बाथरूम में नहाने चला गया था। इसी थाना क्षेत्र के सेक्टर-51 बी ब्लॉक में चोरों ने भूपेश कुमार गोयल और कनिष्क चौधरी के घर से दो लैपटॉप और पर्स पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीडि़तों ने थाना सेक्टर -49 पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।