
Noida News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पड़ोसी जनपद बुलंदशहर में आगमन और गणतंत्र दिवस को लेकर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर अगले दो दिन तक कुछ वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। इसके लिए नोएडा यातायात पुलिस द्वारा बकायदा दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि 25 जनवरी यानि आज पड़ोसी जनपद बुलंदशहर में पीएम मोदी समेत कई अन्य वीआईपी लोगों का आगमन हो रहा है। इसके अलावा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर आमजन को सुगम एवं सुचारू यातायात व्यवस्था प्रदान किए जाने के उद्देश्य से निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें यमुना व नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे (Noida Greater Noida Expressway) पर सभी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
यह आदेश 25 जनवरी सुबह सात बजे से 26 जनवरी 2024 को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी एवं आवश्यक सेवा में लगे वाहनों को छूट मिलेगी। यमुना एक्सप्रेस-वे व नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर समस्त मालवाहक वाहनों की नो-एन्ट्री रहेगी।
1. एलपीजी/सीएनजी/पैट्रोलियम पदार्थ वाहन
2. भारतीय खाद्य निगम/सार्वजनिक वितरण प्रणाली के साधन में लगे हुए वाहन।
3. दूध/ब्रेड वाहन।
4. नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न कार्याें हेतू संचालित वाहन।
5. शिक्षा विभाग की परीक्षा सामग्री में लाने व ले जाने में लगे वाहन।
नोट नो-एन्ट्री समय में प्रतिबन्धित मार्गों पर प्रतिबन्धित वाहनों के आवागमन करने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।