विज्ञापन
नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से गुजरने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर अब किसी भी तरह का धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा।

Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से गुजरने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर अब किसी भी तरह का धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। प्रशासन ने एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से लेकर 41 किलोमीटर तक के हिस्से को नो प्रोटेस्ट जोन घोषित कर दिया है। यह निर्णय इलाहाबाद हाईकोर्ट के निदेर्शों के अनुपालन में लिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य एक्सप्रेसवे पर निर्बाध यातायात और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Noida News
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में दिए गए हाईकोर्ट के निदेर्शों के बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यमुना एक्सप्रेसवे एक अत्यंत महत्वपूर्ण हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जहां किसी भी प्रकार की अवरोधक गतिविधि से बड़े पैमाने पर यातायात प्रभावित होता है। इसी को देखते हुए जीरो पॉइंट से 41 किलोमीटर तक के क्षेत्र में अब किसी भी राजनीतिक या गैर-राजनीतिक प्रदर्शन, धरना या सड़क जाम जैसी गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगा दी गई हैNoida News
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इस क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति या समूह धरना-प्रदर्शन करता है तो इसे सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन माना जाएगा। इसके खिलाफ पुलिस और प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, जिनमें यात्री वाहन और भारी मालवाहक ट्रक शामिल हैं। किसी भी तरह का विरोध-प्रदर्शन ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित कर सकता है, जिससे यात्रियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।Noida News
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की ओर से इस फैसले को लागू करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। एक्सप्रेसवे के प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को इस नए नियम की जानकारी दी जा सके। इसके साथ ही संबंधित थानों और पुलिस चौकियों में भी आदेश की जानकारी प्रदर्शित की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Noida News
।
विज्ञापन