Noida News : नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 119 निवासियों ने लाभ उठाया
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 12:06 AM
Noida News (चेतना मंच)। सेक्टर-34 स्थित सामुदायिक केंद्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कैम्प फेडरेशन आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 द्वारा धर्मशीला नारायणा अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया।
Noida News
आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 119 निवासियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई जिसमें अस्पताल द्वारा ईसीजी, मैमोग्राफी,पेप स्मीयर टेस्ट, एक्स रे, हड्डियों की जांच,खून की जाँच एवं अन्य काफी जांच नि:शुल्क प्रदान की गई। अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा शिविर के दौरान आए हुए निवासियों को मधुमेह से बचाव के तरीके, खानपान संबंधी एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किए गए।
इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के.के. जैन, महासचिव धर्मेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, डॉ. गौरव जैन, डॉ. रागिनी, डॉ. अतुल जैन, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सुषमा धर, राकेश शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।