नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में एक पीजी में रहने वाली 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती का शव उसके पड़ोसी युवक के बंद कमरे से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, युवती पिछले दो दिनों से लापता थी।

Noida News : नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में एक पीजी में रहने वाली 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती का शव उसके पड़ोसी युवक के बंद कमरे से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, युवती पिछले दो दिनों से लापता थी। कमरे से दुर्गंध आने के बाद पीजी संचालक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दरवाजा खोलने पर अंदर युवती का शव मिला। मृतका की पहचान महक अहमद के रूप में हुई है। वह मूलरूप से असम के डिब्रूगढ़ की रहने वाली थी और अपनी सहेली के साथ दिल्ली-एनसीआर में नौकरी की तलाश में आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। Noida News
पुलिस के मुताबिक महक बरौला गांव में सार्थक बंसल के पीजी में रह रही थी। उसके पड़ोस में कटिहार, बिहार का रहने वाला अब्दुल रहमान रहता था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, महक और अब्दुल के बीच बातचीत होती थी। बताया गया कि 8 अगस्त की रात महक अब्दुल के कमरे की ओर गई थी। इसके बाद वह वापस पीजी नहीं लौटी। जब दो दिन तक उसका कोई पता नहीं चला तो उसकी सहेली संजना ने उसकी तलाश शुरू की। संजना के अनुसार, महक को आखिरी बार अब्दुल के कमरे की तरफ जाते हुए देखा गया था। Noida News
महक के लापता होने की जानकारी उसकी सहेली ने पीजी संचालक को दी। इसके बाद संचालक ने अब्दुल के कमरे की जांच की तो वह बाहर से बंद मिला। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर उन्हें शक हुआ और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खुलवाया। अंदर महक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में युवती की हत्या चाकू से किए जाने की बात सामने आई है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पीजी संचालक सार्थक बंसल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से अब्दुल रहमान फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित सुरागों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे क्या वजह थी और घटना से पहले युवती और आरोपी के बीच क्या बातचीत हुई थी। Noida News
पुलिस ने महक की सहेली संजना से भी पूछताछ की है। उसके मुताबिक, महक डेटिंग एप के जरिए कुछ लोगों के संपर्क में थी और कभी-कभी कुछ दिनों के लिए बाहर चली जाती थी। इसी वजह से उसके अचानक वापस नहीं लौटने पर शुरुआत में उसे किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं हुआ। Noida News
विज्ञापन