नोएडा । फोनरवा ने नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती रितु महेश्वरी को पत्र लिखकर मोबाइल टावर कंपनियों की मनमानी की शिकायत की है।
महासचिव केके जैन ने कहा की नोएडा प्राधिकरण द्वारा दी गई परमिशन के आधार पर मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी नोएडा के सेक्टरो में मोबाइल टावर लगाती हैं जिसकी कोई भी सूचना संबंधित आरडब्लूए को नहीं दी जाती है ।ऐसी कंपनियां अपनी मर्जी से व मोबाइल टावर लगाने की शर्तों को पूरा नहीं करते हैं। इसके कारण संबंधित आरडब्ल्यू व उनके निवासियों द्वारा विरोध किया जाता है।
अभी हाल ही में नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-122,37 एवं 99 में मोबाइल टावर लगाने की इजाजत दी है परंतु यह टावर आवासीय क्षेत्र और स्कूलों के पास बिना मोबाइल टावर लगाने की शर्तों के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई गाइडलाइंस को पूरा करके लगाए जा रहे हैं। आरडब्ल्यू व निवासियों द्वारा इनको लगाने का पूरजोर विरोध किया जा रहा है । संबंधित आरडब्लूए व निवासीगण द्वारा बार-बार नोएडा प्राधिकरण को शिकायत की गई है परंतु इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।