
Noida News (चेतना मंच)। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मदरसन कंपनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियो में कंपनी के दो सुरक्षा गार्ड व अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर करीब 4 लाख रुपये मूल्य का 2 कुंटल कॉपर बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि गत 5 मार्च को सेक्टर 59 स्थित मदरसन कंपनी में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में सिक्योरिटी इंचार्ज रजनी कांत शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के पश्चात पुलिस ने छानबीन शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे।
मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर 60 के पास से संदीप कुमार, मंजेश, उमेश झा, धीरज मिश्रा व रवीश को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 2 कुंटल कॉपर वायर बरामद हुई। आरोपियो के पास से बरामद कॉपर वायर की कीमत करीब 4 लाख रुपए है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया संदीप कुमार व मंजीत मदरसन कंपनी में गार्ड के रूप में कार्यरत थे जबकि अन्य आरोपी मदरसन कंपनी में ही काम करते हैं। आरोपियो ने सुरक्षा गार्डों की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।