विज्ञापन
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा से दिल्ली, गाजियाबाद और प्रस्तावित जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।

Noida News : नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा से दिल्ली, गाजियाबाद और प्रस्तावित जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कुल 50 ई-बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी, जिनमें यात्रियों को डिजिटल सुविधा के साथ मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी। शुरुआती चरण में न्यूनतम किराया 10 रुपये रखने का प्रस्ताव है। Noida News
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें ई-बस संचालन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, किराया निर्धारण, चालक-कंडक्टरों की तैनाती और भुगतान प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए एक समर्पित मोबाइल ऐप विकसित किया जाएगा, जिसके जरिए सीट बुकिंग और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी। Noida News
प्राधिकरण के अनुसार, इस परियोजना के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ जल्द ही एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। ये ई-बसें केवल नोएडा और ग्रेटर नोएडा ही नहीं, बल्कि दिल्ली के सराय काले खां और आनंद विहार, गाजियाबाद के रैपिड मेट्रो स्टेशन तथा जेवर एयरपोर्ट तक संचालित होंगी। Noida News
परियोजना के पहले चरण में 50 इलेक्ट्रिक बसें सड़क पर उतारी जाएंगी। इनमें 9 मीटर और 12 मीटर लंबाई की बसें शामिल होंगी। संचालन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगभग 150 ड्राइवर और कंडक्टरों की तैनाती की जाएगी। इन रूटों पर बसों की आवृत्ति 10 से 15 मिनट के अंतराल पर रखी जाएगी, ताकि यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े। कुल 50 बसों में से 45 नियमित रूप से संचालित होंगी, जबकि 5 बसें बैकअप के तौर पर उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, 10 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें भी योजना में शामिल हैं, जो सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन से परी चौक के बीच चलाई जाएंगी। Noida News
विज्ञापन