विज्ञापन
नोएडा में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) की एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाला प्रस्तावित स्काईवॉक एक बार फिर तकनीकी और डिजाइन बदलावों के कारण अटक गया है।

Noida News : नोएडा में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) की एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाला प्रस्तावित स्काईवॉक एक बार फिर तकनीकी और डिजाइन बदलावों के कारण अटक गया है। पिछले लगभग दो महीनों से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। Noida News
परियोजना को दोबारा शुरू कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण, NMRC और भूखंड आवंटी आईकिया कंपनी के बीच बैठक भी हो चुकी है। बैठक में स्काईवॉक के प्रस्तावित मार्ग में फिर से डिजाइन बदलाव की संभावना पर चर्चा की गई है। नई योजना के तहत पहले से बने स्ट्रक्चर को आगे बढ़ाकर बाईं ओर मोड़ते हुए जोड़ने का सुझाव सामने आया है। इस बदलाव को लेकर आईआईटी से भी मंजूरी ली जा चुकी है। Noida News
स्काईवॉक अधूरा रहने के कारण ब्लू और एक्वा लाइन के बीच इंटरचेंज करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। यात्रियों को तेज धूप और लंबी दूरी तय करते हुए दोनों स्टेशनों की सीढ़ियां चढ़कर सफर पूरा करना पड़ रहा है। वहीं नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने दावा किया है कि परियोजना पर काम जल्द ही फिर से शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि डिजाइन में संशोधन को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और समन्वय बैठक के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यह परियोजना जून 2023 में शुरू की गई थी, जिसे पांच महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, अब तक इसकी नौ डेडलाइन निकल चुकी हैं और काम अधर में लटका हुआ है। परियोजना की अनुमानित लागत वर्तमान में लगभग 33.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह निर्माण कार्य नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 के अंतर्गत आता है, जिसका प्रभार हाल ही में वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा को सौंपा गया है। प्रशासन का दावा है कि नई निगरानी व्यवस्था से परियोजना में तेजी लाई जाएगी। Noida News
विज्ञापन