नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी पहल हुई है। नोएडा प्राधिकरण ने आईटीआई लिमिटेड और UPREV के साथ 78 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने के समझौते किए हैं। शहर में 100 स्टेशन बनाने का लक्ष्य है। जानिए चार्जर, खर्च और प्राधिकरण को मिलने वाले राजस्व की पूरी जानकारी।

Noida News : नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों के लिए आने वाले समय में चार्जिंग की सुविधा बढ़ने वाली है। शहर को प्रदूषण से राहत दिलाने और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाया है। सोमवार, 12 अक्टूबर को प्राधिकरण और आईटीआई लिमिटेड के बीच 48 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन किया गया। इससे पहले 24 सितंबर को उत्तर प्रदेश रिन्यूएबल एंड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (UPREV) के साथ 30 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए समझौता किया गया था। दोनों समझौतों के बाद शहर में कुल 78 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बन चुकी है। Noida News
उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 के तहत नोएडा में हरित परिवहन को बढ़ावा देने और प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। प्राधिकरण ने शहर में कुल 100 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल 78 स्थानों के लिए समझौते किए जा चुके हैं। शेष 22 चार्जिंग स्टेशनों के लिए आगे की योजना पर काम किया जाना है। Noida News
समझौते के अनुसार, प्रत्येक स्थान पर न्यूनतम दो चार्जर लगाए जाएंगे। उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, इन सुविधाओं के माध्यम से एक साथ दो कारों और एक दोपहिया वाहन को चार्ज किया जा सकेगा। इससे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को चार्जिंग के अधिक विकल्प मिलने की उम्मीद है। Noida News
नोएडा प्राधिकरण और आईटीआई लिमिटेड के बीच समझौता 10 वर्ष के लिए किया गया है। आवश्यकता के अनुसार इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का पूरा खर्च आईटीआई लिमिटेड उठाएगी, जबकि नोएडा प्राधिकरण इसके लिए स्थान उपलब्ध कराएगा। इस व्यवस्था में प्राधिकरण की ओर से कोई अतिरिक्त वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी। Noida News
समझौते के तहत चार्जिंग स्टेशनों पर वाहनों को चार्ज करने में इस्तेमाल होने वाली प्रत्येक किलोवाट-घंटा (kWh) बिजली के बदले नोएडा प्राधिकरण को राजस्व साझेदारी के आधार पर एक रुपये मिलेगा। चार्जिंग स्टेशनों का विस्तार होने से शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। साथ ही, वाहन चालकों को चार्जिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। Noida News
नीचे दी गई चार्जिंग स्टेशन की लिस्ट देखें :

विज्ञापन