
Noida News : जहर कई प्रकार का होता है ? अधिकतर जहर ऐसे होते हैं जिसका हमें पता होता है कि उसे खाते या पीते ही हम तुरंत मर जाएंगे। दूसरी तरफ कई प्रकार के जहर ऐसे भी होते है, जिनका हमें ठीक-ठीक पता नहीं होता है कि जो हम ग्रहण कर रहे हैं वह वास्तव में मीठा जहर है और हमें धीरे-धीरे मार रहा है।
यह जहर हम नशीले पदार्थों के रूप में ग्रहण करते हैं। इस जहर से बचाने के लिए हमारी सरकार तरह-तरह के प्रचार कर रही है। इसी प्रकार की एक प्रमुख संस्था है पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान। कल ग्रेटर नोएडा स्थित अपने मुख्यालय पर पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के मौके पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान गौतमबुद्धनगर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नशे की चपेट में आए हुए युवाओं को गीतों के माध्यम से जागृत किया गया व हर तरह के नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला के संयोजक गौरव नागर ने बताया कि आज का युवा खासकर यूनिवर्सिटी, कॉलेज में ड्रग तस्करों की चपेट में आता जा रहा है। जिन्हें जागृत करने की व नशा से दूर रहने के उपायों की तुरंत आवश्यकता है। भारत सरकार व राज्य सरकार भी अपने स्तर से नशा मुक्ति अभियान को प्रेरित कर रही है। जिसमें पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान गौतमबुद्धनगर अपनी महति भूमिका निभा रहा है।
पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान के माध्यम से गांव, शहर व विद्यालयों में जाकर नशा मुक्ति के उपाय सुझा रहा है। जिसके तहत विगत दिनों लगभग 40 स्थानों पर जाकर नशा मुक्ति अभियान चलाया गया था।
पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान के अध्यक्ष ब्रहमपाल नागर ने बताया कि हमारा यह नशा मुक्ति अभियान राष्ट्र हित में निरंतर चलता रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रमुख समाजसेवी अजित दौला व प्रदीप भाटी ने नशा मुक्ति अभियान के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। Noida News
#NoidaNews #NoidaNewsinhindi #drugs #addiction #school #university #breakingnews #yogi #नोएडा #उत्तरप्रदेश #मोदी #ताज़ाखबर नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।