
न्यूज 24 मीडिया हाउस में काम करने वाले गौरव सिंह (38 वर्ष) पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी नगला अक्कूपुरी, गाजियाबाद तथा मनोज कुमार (45 वर्ष) पुत्र उदय सिंह निवासी विजय नगर गाजियाबाद 11 जून को नाइट ड्यूटी करके बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। तभी इस्कॉन मंदिर के पास एलीवेटेड रोड पर तेज गति से आ रही महिंद्रा पिकअप वैन ने पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद दोनों ही बाइक सवार पिकअप वैन के साथ 50-60 मीटर तक घिसटते रहे। गंभीर रूप से घायल दोनों को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया