
सार
नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में महंगी थार जीप में सवार रईसजादे के शौक ने एक मासूम राहगीर की जान ले ली। सड़क पर राहगीर को मरता हुआ देखकर रईसजादा अपनी थार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस फरार हत्यारे की तलाश कर रही है। यह मामला पूरे नोएडा व ग्रेटर नोएडा में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विस्तार
Noida Accident : नोएडा पुलिस कमिश्नरी में तैनात एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 23 जुलाई की रात्रि को sector-41 यूटर्न पर तेज गति में आ रहे थार कार चालक ने पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल राहगीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक थार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतक की शिनाख्त किशन देव राय निवासी वैशाली बिहार के रूप में हुई। वह हाल में दुर्गा पार्क साउथ वेस्ट दिल्ली में रह रहे थे। इस संबंध में मनीष कुमार ने थार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एडीसीपी ने बताया कि मौके से थार गाड़ी को जब्त किया गया है। कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। Noida Accident
https://twitter.com/ManchChetna/status/1683313864337928194?t=LUXD0i51Rpc_2_BSBlK5sA&s=08