
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। कौन कहता है कि बेहतर कार्यों व कार्यशैली का इनाम नहीं मिलता है। जनपद गौतमबुद्धनगर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व (ADM F) वंदिता श्रीवास्तव इस बात का श्रेष्ठ उदाहरण है। शासन ने वंदिता श्रीवास्तव को प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व (ADM F) पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
आपको बता दें कि जनपद में चाहे चिटहरा भूमि घोटाले का प्रकरण रहा हो या तुसियाना भूमि घोटाला, एडीएम ई वंदिता श्रीवास्तव ने हर मामले में पारदर्शी तथा सक्रियता भूमिका दिखाकर अपनी कुशल कार्य शैली का प्रदर्शन किया है। जनपद के प्रशासनिक कार्यों को भी चुस्त-दुरुस्त करने में उनकी सक्रियता किसी से छिपी नहीं है। यही वजह है कि शासन ने वंदिता श्रीवास्तव को प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जनपद के प्रशासनिक कार्यों में हाल ही में संपन्न निकाय चुनाव में भी उनकी सक्रियता से सभी परिचित है। अपनी मातहत अफसरों के साथ बेहतर तालमेल बैठाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा मुख्यमंत्री के निर्देशों को अमली जामा पहनाने में वंदिता श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही है।