भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
Noida News गौतमबुद्धनगर में विधान परिषद चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्धनगर जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।Noida News
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। इसके बाद प्रत्याशी निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच यानी संवीक्षा 7 अक्टूबर को होगी, जबकि प्रत्याशी 9 अक्टूबर 2026 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।Noida News
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा।
मतदान के बाद 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आचार संहिता लागू चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता के संबंधित प्रावधान गौतमबुद्धनगर में लागू हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारियों को आयोग के सभी निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है।Noida news
अधिसूचना जारी 29 सितंबर 2026
नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026
नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 अक्टूबर 2026
नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2026
मतदान 23 अक्टूबर 2026
मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
मतगणना 27 अक्टूबर 2026
निर्वाचन प्रक्रिया पूरी 31 अक्टूबर 2026 तक
विज्ञापन