
Noida News (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।
मूलरूप से नसीरपुर जनपद बलिया निवासी कमलेश यादव पुत्र इंद्र देव यादव अपनी पत्नी व बच्चों के साथ चोटपुर कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे कुछ दिन पूर्व गांव चले गए थे, जिसके बाद यहां पर कमलेश यादव अकेला रह रहा था। बीती शाम पड़ोसियों ने उसे कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-63 पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिस कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।