विज्ञापन
Noida Airport News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक आधुनिक, विश्व-स्तरीय एविएशन हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसके पहले चरण में, एयरपोर्ट पर एक रनवे और एक टर्मिनल होगा, जिसकी सालाना क्षमता लगभग 12 मिलियन यात्रियों की होगी।

Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाने जल्द शुरू होने की उम्मीद है। शुक्रवार, 24 अप्रैल को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया और नीतू सामारा को तत्काल प्रभाव से हवाई अड्डे का अंतिरम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। वह इस पद पर तब तक बनी रहेंगी, जब तक कंपनी का बोर्ड किसी स्थायी सीईओ के नाम को फाइनल नहीं कर देता ।
यह बदलाव 'ब्यूरो ऑफ़ सिविल एविएशन सिक्योरिटी' (BCAS) के एक निर्देश के अनुसार किया गया है, जिसके तहत कि भारत में किसी भी हवाई अड्डे का सीईओ एक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
BCAS से अंतिम सुरक्षा मंज़ूरी फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने के लिए जरूरी शर्त है लेकिन यह तभी मिल सकती है जब सीईओ कोई भारतीय हो।
अब तक नोएडा एयरपोर्ट के सीईओ स्विट्जरलैंड के नागरिक क्रिस्टोफ श्नेलमान थे। उनके इस पद पर होने से एयरपोर्ट को अंतिम सुरक्षा क्लियरेंस नहीं मिल पा रहा था। माना जा रहा है कि सामरा के सीईओ बनने के बाद यह समस्या सुलझ जाएगी। Noida News
एयरपोर्ट से पहले से जुड़ी हैं सामरा
सामरा अक्टूबर 2021 से एयरपोर्ट की मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट के महत्वपूर्ण चरणों में वित्तीय प्रबंधन, शासन और रणनीतिक योजना में अहम भूमिका निभाई है। उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से परिचालन में निरंतरता सुनिश्चित होगी।
जल्द संचालन शुरू करने पर जोर
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) के चेयरमैन डैनियल बिरचर ने कहा कि मार्च 2026 में प्रधानमंत्री द्वारा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद, अब हमारा ध्यान जल्द से जल्द इसका संचालन शुरू करने पर है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट में यह बदलाव इस प्रक्रिया को तेज़ करने के उद्देश्य से किया गया है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक आधुनिक, विश्व-स्तरीय एविएशन हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसके पहले चरण में, एयरपोर्ट पर एक रनवे और एक टर्मिनल होगा, जिसकी सालाना क्षमता लगभग 12 मिलियन यात्रियों की होगी; साथ ही भविष्य में इसके विस्तार की भी योजना है। Noida News
विज्ञापन