नोएडा एयरपोर्ट उड़ान भरने को तैयार! एक साथ 10 विमानों की बोर्डिंग संभव
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 04:12 PM
उत्तर भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) अब अंतिम चरण में है। सितंबर 2025 तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है और नवंबर से विमान सेवाएं शुरू होने की संभावना है। शुरुआत में एयरपोर्ट से घरेलू और कार्गो उड़ानों का संचालन किया जाएगा जबकि अंतरराष्ट्रीय सेवाएं कुछ ही हफ्तों बाद शुरू होंगी। Greater Noida News
10 विमानों की एक साथ बोर्डिंग सुविधा
जेवर में 1,334 हेक्टेयर में बन रहा यह आधुनिक एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों की कतार में शामिल होने की ओर अग्रसर है। टर्मिनल बिल्डिंग में 10 एयरोब्रिज लगाए गए हैं जिससे एक साथ 10 विमानों में बोर्डिंग संभव हो सकेगी यह सुविधा NCR क्षेत्र के किसी भी अन्य एयरपोर्ट से फिलहाल अधिक है। एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल), रनवे और अन्य बुनियादी ढांचे का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि टर्मिनल बिल्डिंग का 90% निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। एयरपोर्ट का सड़क संपर्क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से लगभग पूरा हो चुका है जिससे यात्रियों को seamless कनेक्टिविटी मिलेगी।
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) के अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट संचालन की शुरुआत घरेलू और कार्गो उड़ानों से होगी ताकि शुरुआती चरण में यात्री सुविधाओं और प्रबंधन की व्यावहारिक जांच हो सके। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत की जाएगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी, ट्रांसपोर्ट और एयरलाइन सर्विस सेक्टर में निवेश और नौकरियों की संभावनाएं बढ़ेंगी। प्रदेश सरकार ने परियोजना पर विशेष निगरानी रखी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्धारित डेडलाइन यानी सितंबर 2025 तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएं। Greater Noida News