
Noida News (चेतना मंच)। ग्लिम्पसे इंडिया की तरफ से मिस्टर व मिस स्टार ग्लिम्पसे इंडिया फेस आफ द इयर 2023 के लिए देश भर में आडिशन किया जाएगा। चार जून को इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
आडिशन देने वाले युवाओं को कंपनी की तरफ से ई-कामर्स की वेबसाइट पर विभिन्न फ्लिपकार्ट, अमेजन व मीशो सहित अन्य प्लेटफार्म पर माडल के तौर पर काम देने का दावा किया गया है। साथ हीर ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्ट्स शूट, कमर्शियल एड शूट, शॉर्ट फिल्म में मौका देने की बात कही गई है। कंपनी पिछले आठ वर्षों से बाजार में बेहतरीन ढंग से काम कर रही।
प्रेसवार्ता में स्टार ग्लिम्पसे इंडिया के डायरेक्टर संजय यादव, दिनेश मोहन सुपर माडन और बालीवुड अभिनेता, मिस साध्वी, उम्र 22 वर्ष पहले सीजन की विजेता, टीवी कलाकार जुनैद खान, सचिन गुप्ता, संस्थापक वाईएसएस फाउंडेशन सहित ओटीटी प्लेटफार्म के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे। चार जून को कंपनी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जीतने वाले कंटेस्टेंट को 1 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी और स्टार ग्लिम्पसे के बैनर तले बनने वाली फिल्म एकल्वय में मौका दिया जाएगा। जो नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम या एमएक्स प्लेयर जेसी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की जाएग उसमें जीते हुए कलाकार को काम करने का मौका मिलेगा।