विज्ञापन
नोएडा के सबसे व्यस्त ट्रैफिक कॉरिडोर में शामिल भंगेल एलिवेटेड रोड पर रोजाना लगने वाले भारी जाम से राहत दिलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। दादरी-सूरजपुर-छलेरा (DSC) रोड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्राधिकरण ने सड़क चौड़ीकरण अभियान शुरू कर दिया है।

Noida News : नोएडा के सबसे व्यस्त ट्रैफिक कॉरिडोर में शामिल भंगेल एलिवेटेड रोड पर रोजाना लगने वाले भारी जाम से राहत दिलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। दादरी-सूरजपुर-छलेरा (DSC) रोड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्राधिकरण ने सड़क चौड़ीकरण अभियान शुरू कर दिया है। आगाहपुर की ओर बने फुटपाथ के हिस्से को हटाकर सड़क को अतिरिक्त जगह दी गई है, ताकि एलिवेटेड रोड पर चढ़ने और नीचे से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार थमने के बजाय लगातार बनी रहे। माना जा रहा है कि इस बदलाव के बाद इस रूट पर रोजाना लगने वाले लंबे जाम से वाहन चालकों को काफी हद तक राहत मिल सकेगी। Noida News
भंगेल एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 आगाहपुर से शुरू होकर फेज-2 स्थित गंदे नाले तक जाता है। नोएडा के इस प्रमुख मार्ग पर हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत आगाहपुर के सामने एलिवेटेड रोड पर चढ़ते समय देखने को मिलती थी। यहां वाहन चालक रोजाना लंबे जाम में फंसने को मजबूर थे। इसके पीछे दो प्रमुख कारण सामने आए। पहला, एलिवेटेड रोड पर चढ़ने से पहले सड़क के एक तरफ फुटपाथ और दूसरी ओर डिवाइडर होने के कारण रास्ता बेहद संकरा हो जाता था। दूसरा, चढ़ाई से ठीक पहले बना यू-टर्न, जहां से सेक्टर-42, सेक्टर-45, सदरपुर और आसपास के इलाकों की ओर जाने वाले वाहन मुड़ते हैं। इसी वजह से एलिवेटेड रोड की ओर बढ़ने वाला ट्रैफिक भी प्रभावित होता था। Noida News
जाम की समस्या को कम करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आगाहपुर की ओर बने फुटपाथ के हिस्से को तोड़ दिया। इसके बाद उस हिस्से को सड़क के बराबर कर दिया गया, जिससे वाहनों के लिए अतिरिक्त जगह तैयार हो गई है। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उन वाहन चालकों को मिलेगा जो एलिवेटेड रोड के नीचे से सीधे सेक्टर-49 चौराहे की ओर जाते हैं। अब ट्रैफिक अलग-अलग दिशा में आसानी से बंट सकेगा और एलिवेटेड रोड पर चढ़ने वाले वाहनों को राहत मिलेगी। Noida News
भंगेल एलिवेटेड रोड नोएडा की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण ट्रैफिक परियोजनाओं में से एक मानी जाती है। करीब 5.5 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रोड का निर्माण जून 2020 में शुरू हुआ था। कोविड-19 महामारी और फंड की कमी के चलते परियोजना की रफ्तार कई बार प्रभावित हुई, लेकिन करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से आखिरकार इसे तैयार किया गया।
अगस्त 2025 तक इसका निर्माण लगभग पूरा हो गया था, जबकि नवंबर 2025 में इसे ट्रायल और आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। Noida News
इस एलिवेटेड रोड के शुरू होने के बाद नोएडा के कई सेक्टरों और रिहायशी इलाकों के लोगों को सीधा फायदा मिला है। सेक्टर-41, सेक्टर-49, सेक्टर-50, सेक्टर-51, सेक्टर-82, सेक्टर-101, सेक्टर-106, सेक्टर-110, बरौला, सलारपुर और भंगेल जैसे क्षेत्रों के लोगों का सफर अब पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। भंगेल एलिवेटेड रोड शुरू होने के बाद DSC रोड पर लगने वाले भारी जाम में बड़ी कमी आई है। पहले सेक्टर-41 आगाहपुर से NSEZ तक पहुंचने में 30 से 40 मिनट का समय लगता था, लेकिन अब यही सफर महज 8 से 10 मिनट में पूरा हो रहा है। Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन