विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के स्थापना दिवस से ठीक पहले एक महत्वपूर्ण खबर आई है। नोएडा प्राधिकरण का स्थापना दिवस 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस वर्ष-2026 में नोएडा प्राधिकरण का यह 50वां स्थापना दिवस है। 50वें स्थापना दिवस को नोएडा प्राधिकरण स्वर्ण जयंती के तौर पर मना रहा है।

Noida News : नोएडा के स्थापना दिवस से ठीक पहले एक महत्वपूर्ण खबर आई है। नोएडा प्राधिकरण का स्थापना दिवस 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस वर्ष-2026 में नोएडा प्राधिकरण का यह 50वां स्थापना दिवस है। 50वें स्थापना दिवस को नोएडा प्राधिकरण स्वर्ण जयंती के तौर पर मना रहा है। स्थापना दिवस से पहले नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को हरा दिया है। हार-जीत का यह मुकाबला किसी काम को लेकर नहीं था बल्कि यह नोएडा प्राधिकरण तथा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम के बीच क्रिकेट मैच का मुकाबला था। Noida News
आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण के स्थापना दिवस की खुशी में नोएडा शहर में अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नोएडा स्थापना दिवस के सिलसिले में नोएडा स्टेडियम में चेयरमैन कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। नोएडा स्टेडियम में बुधवार को चेयरमैन कप क्रिकेट मुकाबले का फाइनल मैच नोएडा प्राधिकरण तथा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम के बीच में खेला गया। इस मुकाबले को नोएडा प्राधिकरण की टीम ने जीत लिया है। Noida News
नोएडा प्राधिकरण तथा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बीच में खेले गए क्रिकेट मैच की जानकारी नोएडा एम्पलाईज एसोसिएशन के द्वारा जारी किए गए एक प्रेस नोट में दी गई है। प्रेस नोट में बताया गया है कि नोएडा प्राधिकरण के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित चेयरमैन कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज नोएडा प्राधिकरण एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नोएडा प्राधिकरण ने 11 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। मैच में ग्रेटर नोएडा के विशेष कार्याधिकारी व कप्तान अभिषेक पाठक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और नोएडा प्राधिकरण के कप्तान राजकुमार चौधरी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नोएडा की ओर से कुलदीप यादव ने शानदार बल्लेबाजी की वहीं हिमांक कटारिया ने उनका बेहतरीन साथ दिया और 154 रन का स्कोर बनाया,कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम की ओर से लाला ने चार विकेट लेकर मैच में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्रेटर नोएडा की ओर से विवेक और विष्णु ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम लक्ष्य हासिल करने में सफल नहीं हो सकी और नोएडा प्राधिकरण ने 11 रनों से मुकाबला जीत लिया। Noida News
नोएडा स्टेडियम में खेले गए चेयरमैन कप टूर्नामेंट की ट्रॉफी नोएडा प्राधिकरण की टीम को मिली। फाइनल मुकाबले के बाद नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह एवं महाप्रबंधक आर.पी. सिंह द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर उप निदेशक राजेंद्र सिंह, रूप वशिष्ठ, मैनेजर सावन चौहान, श्रवण चौहान, नीरज राणा, सुरेन्द्र सिंह, सुभाष कुमार, अमित शर्मा, टीएन गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Noida News
विज्ञापन