नोएडा प्राधिकरण में काम कराने के लिए फाइल लेकर अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले आवंटियों और ठेकेदारों के लिए अब मुश्किल बढ़ सकती है। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने इस व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

Noida News : नोएडा प्राधिकरण में काम कराने के लिए फाइल लेकर अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले आवंटियों और ठेकेदारों के लिए अब मुश्किल बढ़ सकती है। नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुष्प राज सिंह ने इस व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। अब किसी आम व्यक्ति, आवंटी या ठेकेदार के हाथ में फाइल लेकर प्राधिकरण परिसर में घूमते मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सवाल उठाया कि जब प्राधिकरण में फाइल भेजने की निर्धारित व्यवस्था मौजूद है तो संबंधित व्यक्ति खुद फाइल लेकर अधिकारियों के पास क्यों पहुंचते हैं? उनके निर्देश के बाद अब फाइलों की आवाजाही को लेकर जिम्मेदारी संबंधित विभाग की तय होगी। Noida News
नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुष्प राज सिंह के निर्देशों के मुताबिक किसी आम व्यक्ति, आवंटी या ठेकेदार को अपनी फाइल लेकर एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के कार्यालय तक जाने की जरूरत नहीं होगी। संबंधित विभाग को ही फाइल को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे भेजना होगा। इससे फाइलों के निस्तारण की प्रक्रिया में संबंधित व्यक्ति की सीधी आवाजाही कम करने की कोशिश की जा रही है। Noida News
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुष्प राज सिंह ने निर्देश दिया है कि संबंधित विभाग से उच्च अधिकारी के पास जाने वाली फाइल फाइल डिस्पैच रजिस्टर के माध्यम से भेजी जाए। इससे फाइल के एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक पहुंचने का रिकॉर्ड भी रहेगा। यानी अब फाइल लेकर घूमने के बजाय संबंधित विभाग को ही उसकी जिम्मेदारी निभानी होगी। इससे फाइल किस स्तर पर है और उसे किस अधिकारी के पास भेजा गया है, इसकी निगरानी भी आसान हो सकती है। Noida News
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने इस व्यवस्था को लेकर एक अहम सवाल भी उठाया है। उनका कहना है कि अक्सर संबंधित व्यक्ति स्वयं फाइल लेकर प्राधिकरण में घूमते हुए नजर आते हैं। ऐसे में सवाल है कि जब फाइलों को विभागीय स्तर से डिस्पैच करने की व्यवस्था है तो संबंधित व्यक्ति को फाइल लेकर घूमने की जरूरत क्यों पड़ती है? इसी स्थिति को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। Noida News
यह व्यवस्था केवल आम लोगों तक सीमित नहीं रहेगी। आवंटी और ठेकेदार भी फाइल लेकर प्राधिकरण परिसर में घूमते पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। प्राधिकरण की ओर से जारी निर्देश का उद्देश्य फाइलों की आवाजाही को विभागीय प्रक्रिया के तहत रखना और कार्यालय परिसर में अनावश्यक रूप से फाइल लेकर घूमने की स्थिति को रोकना है। अब देखना होगा कि इस आदेश के बाद नोएडा प्राधिकरण में फाइलों के निस्तारण और आवंटियों-ठेकेदारों की अधिकारियों तक पहुंच से जुड़ी व्यवस्था में कितना बदलाव आता है। Noida News
विज्ञापन