
Noida Authority[/caption]
एनएमआरसी में एमडी का पद ग्रहण करने के बाद डा. लोकेश एम ने अधिकारियों के साथ बैठक करके समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा मेट्रो रेल के कायाकल्प की योजना बनाई गई है। इस योजना में सबसे बड़ा प्रस्ताव यह है कि नोएडा मेट्रो रेल को एक उपनाम (निक नेम) दिया जाएगा। यह उपनाम क्या होगा इसके लिए विशेषज्ञों से राय ली जाएगी। आपको बता दें कि इस तरह का प्रयोग कर्नाटक के बंगलूरू में हो चुका है। बंगलूरू में मेट्रो का उपनाम "नम्मा" रखा गया है। उप्र में इस प्रकार का प्रयोग अभी तक नहीं हुआ है। पहली बार नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोशने में उपनाम रखने की योजना बनाई गई है।
यात्रियों की संख्या से हुए चिंतित
एनएमआरसी का पदभार ग्रहण करने के बाद डा. लोकेश एम ने एक्वा मेट्रो पर सेक्टर-51 से सेक्टर-101 तक यात्रा की। इस दौरान एनएमआरसी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मेट्रो के इस रूट में यात्रियों की संख्या बेहद कम है। यात्रियों की कमी के कारण एनएमआरसी को मोटा नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। डा. लोकेश ने इस पर चिंता व्यक्त की तथा निर्देश दिये कि यात्रियों की संख्या बढ़ाये जाने के उपाय किए जाएं।