Noida News: नोएडा प्राधिकरण के CEO कृष्णा करूणेश ने प्राधिकरण के अधिकारियों के कामों का नए सिरे से बटवारा किया है। नोएडा प्राधिकरण का कौन अधिकारी क्या काम देख रहा है नीचे पढ़ सकते हैं पूरा विवरण।

नोएडा शहर के संचालन की जिम्मेदारी नोएडा प्राधिकरण की है। नोएडा प्राधिकरण में सबसे बड़े अधिकारी के तौर पर मुख्यकार्यपालक अधिकारी (CEO) तैनात रहते हैं। नोएडा प्राधिकरण के CEO के ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार का एक वरिष्ठ अधिकारी चेयरमैन (अध्यक्ष) के तौर पर तैनात रहता है। वर्तमान में नोएडा प्राधिकरण के CEO के पद की जिम्मेदारी कृष्णा करूणेश निभा रहे हैं। 24 अगस्त 2026 (सोमवार) को नोएडा प्राधिकरण के CEO कृष्णा करूणेश ने प्राधिकरण के अधिकारियों के कामों का नए सिरे से बटवारा किया है। नोएडा प्राधिकरण का कौन अधिकारी क्या काम देख रहा है नीचे पढ़ सकते हैं पूरा विवरण।
नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ स्तर पर हुए बदलाव के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कृष्ण करुणेश ने अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन कर दिया है। नए कार्य-विभाजन में दोनों एसीईओ को अलग-अलग विभागों और वर्क सर्किल की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही अधिकारियों की लाइन ऑफ रिपोर्टिंग भी स्पष्ट कर दी गई है, जिससे विभागीय कामकाज में जवाबदेही और समन्वय को बेहतर किया जा सके। नई व्यवस्था में एसीईओ वंदना त्रिपाठी को ग्रुप हाउसिंग, आरडब्ल्यूए हाउसिंग, संस्थागत कार्य, आईटीएमएस, उद्यान तथा वर्क सर्किल-1 से 5 सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एसीईओ पुष्प राज सिंह को वर्क सर्किल-6 से 10, न्यू नोएडा, जल, विद्युत एवं यांत्रिक, आवासीय प्लॉट, भूमि अधिग्रहण, भूमि अभिलेख, औद्योगिक और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार सौंपा गया है।
नई व्यवस्था के अनुसार एसीईओ वंदना त्रिपाठी के अधीन प्रमुख रूप से निम्न विभाग रहेंगे-
इन विभागों में संबंधित वरिष्ठ प्रबंधक, महाप्रबंधक या अन्य अधिकारी अपनी रिपोर्टिंग एसीईओ वंदना त्रिपाठी के माध्यम से सीईओ को करेंगे।
एसीईओ पुष्प राज सिंह को भी नोएडा प्राधिकरण के कई महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। उनकी जिम्मेदारियों में शामिल हैं-
इन सभी विभागों में संबंधित अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी एसीईओ पुष्प राज सिंह को रिपोर्ट करेंगे और वहां से मामला सीईओ तक पहुंचेगा।
नई व्यवस्था में एसीईओ पुष्प राज सिंह को न्यू नोएडा, भूमि, अधिग्रहण, आवासीय प्लॉट और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण काम सौंपे गए हैं। न्यू नोएडा परियोजना के विस्तार और इससे जुड़ी भूमि संबंधी प्रक्रियाओं को देखते हुए यह जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसी तरह जल, सीवर, विद्युत एवं यांत्रिक सेवाओं और ट्रैफिक से जुड़े काम भी इसी प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत रहेंगे।
नोएडा प्राधिकरण में सिविल कार्य और प्रवर्तन की जिम्मेदारियों को भी वर्क सर्किल के आधार पर विभाजित किया गया है। वर्क सर्किल-1 से 5 से जुड़े कार्य एसीईओ वंदना त्रिपाठी की रिपोर्टिंग में रहेंगे, जबकि वर्क सर्किल-6 से 10 की जिम्मेदारी एसीईओ पुष्प राज सिंह को दी गई है। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, निर्माण, सड़क, ग्राम विकास और प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई की निगरानी के लिए जिम्मेदारी स्पष्ट हो गई है। नई कार्य-विभाजन व्यवस्था में नोएडा की पार्किंग व्यवस्था को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। सभी डिवीजनों की सरफेस पार्किंग के साथ-साथ वर्क सर्किल-1 और 2 की मल्टीलेवल एवं अंडरग्राउंड पार्किंग तथा सेक्टर-18 की सरफेस पार्किंग से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग एसीईओ पुष्प राज सिंह को होगी। प्राधिकरण के सोशल मीडिया, पीआर, प्रिंट मीडिया और प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी भी नई व्यवस्था में स्पष्ट की गई है। इसके अलावा विज्ञापन और आउटडोर पब्लिसिटी, खेल एवं स्टेडियम से संबंधित प्रचार गतिविधियों को भी अलग-अलग अधिकारियों के माध्यम से एसीईओ स्तर पर रिपोर्ट किया जाएगा।
कार्य-विभाजन के साथ अधिकारियों की अनुपस्थिति की स्थिति में काम प्रभावित न हो, इसके लिए लिंक ऑफिसर व्यवस्था भी तय की गई है।
नई व्यवस्था में प्रमुख अधिकारियों के नाम इस प्रकार बताए गए हैं-
सीईओ: कृष्ण करुणेश
एसीईओ: वंदना त्रिपाठी
एसीईओ: पुष्प राज सिंह
ओएसडी: क्रांति शेखर सिंह
ओएसडी: महिमा
ओएसडी: हर्षिता तिवारी
ओएसडी: संतोष कुमार
ओएसडी: नवीन कुमार सिंह
ओएसडी: इंदु प्रकाश सिंह
बिल्डिंग सेल से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग टाउन प्लानिंग एवं आर्किटेक्चर से संबंधित अधिकारियों के माध्यम से होगी। वहीं डीएनजीआईआर प्लानिंग से जुड़े कार्यों के लिए प्लानिंग विभाग के महाप्रबंधक और संबंधित अधिकारी रिपोर्टिंग व्यवस्था में रहेंगे। इसके अलावा कमर्शियल/स्पोर्ट्स सिटी, बिल्डिंग सेल, डीएनजीआईआर प्लानिंग, पशु आश्रय एवं कुत्ता कल्याण, जन स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों के लिए भी जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। नोएडा प्राधिकरण में लगातार बढ़ रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं के बीच यह नया कार्य-विभाजन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नोएडा में आवासीय एवं औद्योगिक विकास, न्यू नोएडा, भूमि अधिग्रहण, ट्रैफिक, पार्किंग, जल-सीवर, कूड़ा प्रबंधन, उद्यान, निर्माण और प्रवर्तन जैसे विभाग सीधे आम लोगों से जुड़े हैं। नई व्यवस्था में विभागों को दो एसीईओ के बीच स्पष्ट रूप से बांटने से अधिकारियों की जवाबदेही तय होने और फाइलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है। अब संबंधित विभागीय अधिकारी अपने-अपने एसीईओ को रिपोर्ट करेंगे और एसीईओ स्तर से महत्वपूर्ण मामलों की निगरानी सीईओ कृष्ण करुणेश करेंगे।
विज्ञापन