नोएडा के पार्कों में पालतू कुत्तों को लेकर लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के बीच नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने एक अहम कदम उठाया है। शहर के पार्कों में अब नए सार्वजनिक सूचना बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिनमें पालतू कुत्तों को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

Noida News : नोएडा के पार्कों में पालतू कुत्तों को लेकर लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के बीच नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने एक अहम कदम उठाया है। शहर के पार्कों में अब नए सार्वजनिक सूचना बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिनमें पालतू कुत्तों को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। बोर्ड के बिंदु नंबर-8 में पार्क में कुत्तों से गंदगी करवाने और उन्हें बिना पट्टे व आवश्यक सुरक्षा उपायों के घुमाने को प्रतिबंधित किया गया है। Noida News
नोएडा के पार्कों में पालतू कुत्तों से जुड़ी समस्या को लेकर DD RWA फेडरेशन की ओर से प्राधिकरण के समक्ष लगातार मुद्दा उठाया जा रहा था। फेडरेशन ने नए बोर्ड में कुत्तों से संबंधित स्पष्ट नियम शामिल किए जाने पर नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग का आभार जताया है। फेडरेशन का कहना है कि पार्कों में कुत्तों को बिना पट्टे के घुमाने और उनसे गंदगी करवाने को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में बोर्ड पर स्पष्ट निर्देश होने से लोगों को नियमों की जानकारी मिलेगी और समस्या के समाधान में मदद मिल सकती है। Noida News
नोएडा प्राधिकरण द्वारा लगाए जा रहे बोर्ड पर ‘हरित नोएडा, स्वच्छ नोएडा’ का संदेश दिया गया है। इसमें पार्क को सुंदर बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की गई है। बोर्ड के आठवें बिंदु में लिखा गया है: “पार्क में कुत्तों से टॉयलेट/गंदगी करवाना तथा उन्हें पट्टा एवं आवश्यक सुरक्षा उपायों के बिना घुमाना वर्जित है।” यानी पार्क में पालतू कुत्तों को ले जाने वाले लोगों को उन्हें पट्टे में रखना होगा और आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करना होगा। साथ ही पार्क के भीतर कुत्तों से गंदगी करवाने पर भी रोक रहेगी। Noida News
सार्वजनिक सूचना बोर्ड पर पार्क में प्रतिबंधित अन्य गतिविधियों की सूची भी दी गई है। इनमें पार्क में फुटबॉल, क्रिकेट आदि खेलना, कपड़े धोना या सुखाना शामिल है। इसके अलावा पार्क में साइकिल, स्कूटर आदि चलाने अथवा वाहन खड़ा करने, फूल-पत्तियों और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने पर रोक लगाई गई है। बिना अनुमति टेंट, कुर्सी, मेज या छतरी लगाने की भी अनुमति नहीं होगी। पार्क परिसर या उसकी चारदीवारी पर हैंडबिल और पोस्टर लगाने को भी प्रतिबंधित किया गया है। Noida News
प्राधिकरण के बोर्ड के अनुसार पार्क में खाना बनाना, कूड़ा डालना, जुआ खेलना तथा शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करना प्रतिबंधित है। 14 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के झूलों पर खेलने को भी प्रतिबंधित गतिविधियों में शामिल किया गया है। बोर्ड पर स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। Noida News
नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग की ओर से लगाए जा रहे इन बोर्डों का उद्देश्य पार्कों में आने वाले लोगों को नियमों की जानकारी देना और हरियाली एवं स्वच्छता बनाए रखना है। खासतौर पर पालतू कुत्तों से जुड़ा नियम सामने आने के बाद नोएडा के पार्कों में इस व्यवस्था के पालन को लेकर लोगों की नजर अब प्राधिकरण की कार्रवाई पर रहेगी। डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने उम्मीद जताई है कि नियमों को सिर्फ बोर्ड तक सीमित न रखकर उनका प्रभावी पालन भी कराया जाएगा, जिससे नोएडा के पार्कों में स्वच्छता और व्यवस्था बेहतर हो सके। Noida News
विज्ञापन