विज्ञापन
नोएडा में स्वच्छता और पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी पर अब नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-5 स्थित मैसर्स सागर मोटर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Noida News : नोएडा में स्वच्छता और पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी पर अब नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-5 स्थित मैसर्स सागर मोटर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के उल्लंघन और पर्यावरणीय लापरवाही के आरोपों के आधार पर की गई। बताया दें कि नोएडा प्राधिकरण की टीम ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर संस्थान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई ऐसी खामियां सामने आईं, जिन्हें नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया। निरीक्षण का नेतृत्व हेल्थ एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग से जुड़े अधिकारी राहुल कुमार ने किया। Noida News
जांच के दौरान सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि संस्थान का ईटीपी सिस्टम क्रियाशील नहीं था। इसके अलावा ऑयल और ग्रीस ट्रैप जैसी आवश्यक व्यवस्था भी मौके पर नहीं मिली। अधिकारियों ने यह भी पाया कि वाहनों की धुलाई से निकलने वाला गंदा पानी सीधे नाले में छोड़ा जा रहा था। इस लापरवाही के कारण आसपास के नालों में जाम की शिकायतें भी सामने आ रही थीं, जिसने मामले की गंभीरता और बढ़ा दी। नोएडा प्राधिकरण की टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का भी जायजा लिया। जांच में सामने आया कि कचरे के पृथक्करण और सुरक्षित भंडारण को लेकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इतना ही नहीं, कचरे के निस्तारण के लिए किसी अधिकृत एजेंसी के साथ कोई औपचारिक समझौता भी नहीं किया गया था। मामले में सामने आई इन तमाम खामियों को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने मैसर्स सागर मोटर्स पर 5 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया। साथ ही संस्थान को स्पष्ट रूप से आगाह किया गया है कि यदि भविष्य में नियमों का पूर्ण और प्रभावी तरीके से पालन नहीं किया गया, तो इससे भी कठोर कार्रवाई की जा सकती है। Noida News
इस निरीक्षण के दौरान कंसल्टेंट एसबीएम पूजा मिश्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर पारूल रौथाण, आईईसी एक्सपर्ट अभिज्ञानम तथा मैसर्स गाइडेड फॉर्च्यून समिति (एनजीओ) के सदस्य भी उपस्थित रहे। Noida News
विज्ञापन