विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के प्रमुख रियल एस्टेट हब नोएडा में प्लॉट या जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए नोएडा प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे कुछ चिन्हित क्षेत्रों में जमीन खरीदने या निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।

Noida News : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के प्रमुख रियल एस्टेट हब नोएडा में प्लॉट या जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए नोएडा प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे कुछ चिन्हित क्षेत्रों में जमीन खरीदने या निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। अथॉरिटी का कहना है कि इन स्थानों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण की स्थिति है, जिससे भविष्य में खरीदारों को गंभीर कानूनी और सुविधाजनक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। Noida News
नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पाया गया है, वहां किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त करने से पहले जमीन की वैधता की जांच करना बेहद जरूरी है। प्राधिकरण ने कहा कि बिना आधिकारिक सत्यापन के किया गया निवेश पूरी तरह खरीदार के जोखिम पर होगा और भविष्य में होने वाले नुकसान के लिए अथॉरिटी जिम्मेदार नहीं होगी। Noida News
प्राधिकरण ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी संदेश में बताया कि ग्राम सलारपुर खादर, भंगेल बेगमपुर और हाजीपुर के कुछ खसरा नंबरों पर भूमि माफियाओं और अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध निर्माण किया गया है। इन भूखंडों के लिए कोई स्वीकृत नक्शा (मैप) पास नहीं किया गया है। अथॉरिटी ने साफ कहा है कि ऐसे क्षेत्रों में भविष्य में बिजली, पानी, सीवर, सड़क सहित अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी। नोएडा अथॉरिटी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इन चिन्हित जमीनों की खरीद या बिक्री करता है तो भविष्य में उत्पन्न होने वाले किसी भी विवाद, नुकसान या कानूनी परेशानी की पूरी जिम्मेदारी खरीदार और विक्रेता की होगी। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भूमि का सौदा करने से पहले उसकी वैधता की जानकारी संबंधित विभाग से अवश्य प्राप्त करें। Noida News
ग्राम सलारपुर खादर - 700-711, 723, 724, 728-735, 745-752, 759, 760, 762-764, 779, 780 और 795-798
ग्राम भंगेल बेगमपुर - 176, 178, 217, 221, 223, 225, 226, 247, 250 और 251
ग्राम हाजीपुर - 412 Noida News
खसरा संख्या किसी भी भूमि की सरकारी पहचान होती है। यह राजस्व विभाग द्वारा गांव की प्रत्येक जमीन को दिया जाने वाला एक विशिष्ट (Unique) नंबर होता है। इसके माध्यम से जमीन के स्वामित्व, सीमांकन, उपयोग, स्थान और कानूनी स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही यह भी पता चलता है कि संबंधित भूमि सरकारी है, निजी है या किसी कानूनी विवाद में शामिल है। Noida News
विज्ञापन