नोएडा प्राधिकरण ने तीन नए वर्क सर्किल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सर्किलों की जिम्मेदारी न्यू नोएडा से जुड़े विकास कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन पर रहेगी। प्राधिकरण के इस बड़े बदलाव के पीछे की पूरी कहानी और इसके संभावित असर को जानिए।

Noida News : न्यू नोएडा के विकास को रफ्तार देने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने अपनी कार्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण में अब मौजूदा 10 वर्क सर्किल के बजाय 13 वर्क सर्किल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें तीन नए वर्क सर्किल न्यू नोएडा के विकास कार्यों के लिए बनाए जाएंगे। नए वर्क सर्किल के गठन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्राधिकरण के भीतर भी हलचल तेज हो गई है। Noida News
नोएडा प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, न्यू नोएडा में तीन नए वर्क सर्किल गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) ने सभी वर्क सर्किलों के वरिष्ठ प्रबंधकों के साथ बैठक की। Noida News
बैठक में न्यू नोएडा के लिए तीन नए वर्क सर्किल तैयार करने से जुड़ी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रस्ताव मुख्य कार्यपालक अधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। सीईओ की मंजूरी मिलने के बाद नए वर्क सर्किलों को औपचारिक रूप से शुरू किया जा सकेगा। Noida News
अभी नोएडा प्राधिकरण में कुल 10 वर्क सर्किल काम कर रहे हैं। न्यू नोएडा के बढ़ते दायरे और प्रस्तावित विकास कार्यों को देखते हुए तीन नए सर्किल जोड़े जा रहे हैं। इसके बाद प्राधिकरण में वर्क सर्किलों की संख्या बढ़कर 13 हो जाएगी। Noida News
न्यू नोएडा के विकास के साथ वहां सड़क, आधारभूत ढांचे और निर्माण से जुड़े कार्यों का दायरा भी बढ़ना तय माना जा रहा है। ऐसे में अलग वर्क सर्किल बनाए जाने से विकास कार्यों की निगरानी और उनके क्रियान्वयन के लिए अलग प्रशासनिक व्यवस्था तैयार होगी। Noida News
तीन नए वर्क सर्किल बनाए जाने की जानकारी के बाद प्राधिकरण के कई अधिकारियों की नजर अब संभावित नई जिम्मेदारियों पर है। खास तौर पर वरिष्ठ प्रबंधक पद की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों के लिए नए सर्किल महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। Noida News
सूत्रों के अनुसार, न्यू नोएडा अब धीरे-धीरे विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश ने विकास कार्यों को गति देने के लिए तीन नए वर्क सर्किल बनाने का निर्णय लिया है। नए सर्किल शुरू होने के बाद न्यू नोएडा में विकास कार्यों की निगरानी के लिए प्राधिकरण की अलग टीम और जिम्मेदारी तय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन