नोएडा प्राधिकरण की कब्जाधारियों पर कार्रवाई, देखकर रह जाएंगे हैरान
Noida News
भारत
चेतना मंच
21 Jul 2025 06:47 PM
Noida News: नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है। प्राधिकरण ऐसे लोगों को अब चिन्हित कर रहा है। जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। ऐसे ही एक मामले में नोएडा प्राधिकरण उनके सरकारी जमीन पर प्लाटिंग कर बेचने और उस पर अवैध निर्माण कराने की एफआईआर चार लोगों पर दर्ज कराई है। प्राधिकरण का कहना है कि बार-बार मना करने के बावजूद भी आरोपी जमीन पर कब्जा करने में लगे हुए थे। इसके बावजूद भी मना करने पर नहीं मान रहे थे। अब उनके खिलाफ एफआईआर कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोएडा के सारेखा में अवैध कब्जा धारियों पर एफआईआर
नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल छह के वरिष्ठ प्रबंधक ने नोएडा के थाना सेक्टर-113 में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि सोरखा निवासी सुभाष, सत्यपाल, योगेंद्र यादव और यशवीर यादव नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर प्लाटिंग कर बेच रहे हैं। इस जमीन को खुर्द-बुर्द कर कब्जाधारी अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं। भूलेख विभाग और वर्क सर्किल स्तर पर अवैध कब्जा रोकने का प्रयास किया गया। कई बार मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को रोका भी गया और उसे तोड़ा भी गया, लेकिन लोकल होने के चलते आरोपी अवैध निर्माण और प्लाटिंग करना नहीं रोक रहे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए एफआईआर कराई गई है। पुलिस से सभी को गिरफ्तार करने का मांग भी की गई है।
अवैध निर्माण से नोएडा क्षेत्र की आधारभूत संरचना होगी खराब
नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर अवैध कब्जा करने से नोएडा क्षेत्र की आधारभूत संरचना खराब हो जाएगी। जब कभी आगे नोएडा प्राधिकरण को सोरखा क्षेत्र में विकास करना होगा, तो वहां से जल, सीवर और गैस की पाइप लाइन डालना मुस्किल हो जाएगा। चूंकि आगे चलकर लोग बस जाएंगे, तो उन्हें हटाना काफी मुस्किल हो जाएगा। वह अपने हिसाब से क्षेत्र में अवैध रूप से गतिविधि करने लगेंगे। जो कि प्राधिकरण के नियमों के विपरीत होगा। ऐसे में अवैध कब्जा कर जमीन को बेचने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन को बचाया जा सके।
नोटिस और चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को किया गया जागरूक
सोरखा क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर नोटिस और चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जो लोग जालसाजों के बहकावे में आकर जमीन खरीद रहे हैं। ऐसे लोगों से शतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से अधिसूचित जमीन के चारों ओर बोर्ड लगाए गए हैं। जिससे लोग आरोपियों के झांसे में न आ सके। वहीं लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि यदि वह प्राधिकरण की जमीन खरीदते हैं, वह इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। साथ ही प्राधिकरण द्वारा आगे की गई कार्रवाई के दौरान ऐसे लोगों को हर्जाना नहीं दिया जाएगा।