नोएडा में एक नया एलिवेटेड लिंक रोड तैयार किया जाएगा
प्रदेश के नोएडा में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और राजधानी दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी देने के लिए एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना पर काम शुरू किया गया है।

Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और राजधानी दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी देने के लिए एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना पर काम शुरू किया गया है। प्राधिकरण की योजना के तहत चिल्ला एलिवेटेड रोड को सेक्टर-94 से जोड़ने के लिए एक नया एलिवेटेड लिंक रोड तैयार किया जाएगा। करीब 1.8 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड लिंक रोड के निर्माण पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
दिल्ली से आने वाले वाहन चालकों की यात्रा होगी सुगम
इस लिंक रोड के तैयार होने के बाद दिल्ली से आने वाले वाहन चालकों को यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए शहर के भीड़भाड़ वाले अंदरूनी मार्गों से नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे सफर न केवल तेज होगा, बल्कि अधिक सुविधाजनक भी बन जाएगा, खासकर उन यात्रियों के लिए जो जेवर स्थित एयरपोर्ट की ओर जा रहे हैं। वर्तमान में सेक्टर-18, फिल्म सिटी और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख मार्गों पर भारी ट्रैफिक का दबाव रहता है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है। नए एलिवेटेड लिंक रोड के निर्माण से इन इलाकों में ट्रैफिक का बोझ कम होगा और आवागमन अधिक सुचारू हो सकेगा।
क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी
बताया जा रहा है कि मौजूदा चिल्ला एलिवेटेड रोड की लंबाई लगभग 5.5 किलोमीटर है, जो निमार्णाधीन है। इसमें नए 1.8 किलोमीटर के लिंक जुड़ने के बाद पूरा कॉरिडोर 7 किलोमीटर से अधिक लंबा हो जाएगा। भविष्य में इसे प्रस्तावित यमुना तटबंध एलिवेटेड एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इसके साथ ही, स्थानीय निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर लूप और कनेक्टिंग रोड भी विकसित किए जाएंगे। इससे आसपास के सेक्टरों में रहने वाले लोगों को भी इस परियोजना का सीधा लाभ मिलेगा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और आधुनिक बन सकेगी।