
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित नोएडा अब सिर्फ तकनीकी या रियल एस्टेट हब नहीं, बल्कि आर्थिक ताकत के मामले में पूरे देश में नाम बना रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर की प्रति व्यक्ति आय 10.2 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 4.93 लाख रुपये की प्रति व्यक्ति आय से दोगुनी से भी अधिक है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नोएडा की प्रति व्यक्ति आय 10.2 लाख रुपये तक पहुंच गई, जो दिल्ली की 4.93 लाख रुपये की प्रति व्यक्ति आय से दोगुनी से भी अधिक है। Noida News
लगातार निवेश और तेज विकास ने नोएडा को उत्तर प्रदेश का आर्थिक पावरहाउस बना दिया है, जो अब केवल NCR ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आर्थिक तस्वीर बदल रहा है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित नोएडा ने सिर्फ तकनीकी और रियल एस्टेट सेक्टर तक सीमित न रहते हुए आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में भी खुद को साबित किया है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, नोएडा की प्रति व्यक्ति आय 10.2 लाख रुपये रही, जो देश की राजधानी दिल्ली के 4,93,024 रुपये की तुलना में दोगुनी से अधिक है।
दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय में भी लगातार वृद्धि देखी गई है। दिल्ली सरकार के अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 में राष्ट्रीय राजधानी की प्रति व्यक्ति आय में पिछले वर्ष की तुलना में 7.32% की बढ़ोतरी हुई है। 2011-12 से 2024-25 के बीच दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय की औसत वार्षिक वृद्धि दर 7.99% रही। वास्तविक मूल्यों पर देखें तो दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2011-12 में 1,85,001 रुपये से बढ़कर 2024-25 में 2,83,093 रुपये हो गई है।
दिल्ली की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से सेवा क्षेत्र पर आधारित है, और यह क्षेत्रीय जनसंख्या और आकार के अनुपात में राष्ट्रीय GDP में स्थिर योगदान देता रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 2.4 गुना अधिक है। सिक्किम इस सूची में शीर्ष पर है, जबकि गोवा के आंकड़े आने के बाद दिल्ली दूसरे या तीसरे स्थान पर बनी रह सकती है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा और उसके आसपास के क्षेत्र जैसे ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल ज़ोन ने हाल के वर्षों में निवेश और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में बड़ा छलांग लगाया है। IT, मैन्युफैक्चरिंग और रियल एस्टेट में तेजी से बढ़ती गतिविधियों ने नोएडा को आर्थिक रूप से बेहद मजबूत बनाया है। यही कारण है कि नोएडा अब सिर्फ NCR का केंद्र नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश का उभरता हुआ आर्थिक हब बन चुका है। Noida News