नोएडा में भारतीय जनता पार्टी में हलचल तेज हो गई है। नोएडा भाजपा में यह हलचल पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर है। दरअसल नोएडा शहर में भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई यानी कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का नया अध्यक्ष बनना है।

Noida News : नोएडा में भारतीय जनता पार्टी में हलचल तेज हो गई है। नोएडा भाजपा में यह हलचल पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर है। दरअसल नोएडा शहर में भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई यानी कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का नया अध्यक्ष बनना है। भाजयुमो का नया अध्यक्ष बनने की कतार में बड़ी संख्या में युवा चेहरे लगे हुए हैं। भाजयुमो के अध्यक्ष को भाजपा के मोर्चों का सबसे प्रभावशाली नेता माना जाता है। इस कारण बड़ी संख्या में युवा नेता नोएडा में युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनने की लाइन में लगे हुए हैं। Noida News
भारतीय जनता पार्टी की राजनीति को अंदर तक समझने वालों का दावा है कि नोएडा शहर के आधा दर्जन से अधिक युवा नेता नोएडा में भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनने की लाइन में लगे हुए हैं। नोएडा के इन नेताओं में युवा नेता रिंकू नंबरदार, अतुल प्रधान, विपुल शर्मा, अर्पित गोयल, कालू पंडित एवं तुषार गोयल के नामों की चर्चा सबसे अधिक बताई जा रही है। बात दावेदारों के परिचय की करें तो रिंकू नंबरदार भाजपा में कई वर्षों से सक्रिय हैं। वे वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर तैनात हैं। वे इसके पूर्व दो बार उपाध्यक्ष, एक बार मंडल अध्यक्ष तथा एक बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संगठन हिंदु युवा वाहिनी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी दावेदारी काफी प्रबल मानी जा रही है। Noida News
नोएडा में भाजपा युवा मोर्चा के दावेदारों के परिचय की कड़ी में अनुज प्रधान का भी नाम सुर्खियों में है। वे वर्तमान में जिला महामंत्री के पद पर हैं। अनुज प्रधान कई वर्षों से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवा करते आ रहे हैं। उनकी सक्रियता व कर्मठता किसी से छिपी नहीं है। इसी कड़ी में विपुल शर्मा की भी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। वे वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष पद पर हैं तथा वे महामंत्री भी रह चुके हैं। विपुल शर्मा भाजपा में कई वर्षों से सक्रिय हैं। उनके लिए पार्टी के अन्य बड़े नेता भी पैरवी करते नजर आ रहे हैं।
इसी कड़ी में अर्पित गोयल का भी नाम सुर्खियों में है। अर्पित वैसे भाजपा में कई वर्षों से सक्रिय हैं तथा वैश्य समाज में उनकी लोकप्रियता काफी है। वे वर्तमान में मंडल प्रभारी के पद पर हैं। पार्टी के हर कार्यक्रम में उनकी सक्रियता देखी जा सकती है। वे अब भाजयुमो में अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे हैं। Noida News
बरौला निवासी कालू पंडित भी भाजपा युवा मोर्चा के नोएडा अध्यक्ष पद के लिए प्रभावशाली तरीके से अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं। कालू पंडित वर्तमान भाजपा युवा मोर्चा में जिला उपाध्याय के पद पर हैं। वे कई वर्षों से भाजपा में लगातार सक्रिय हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता किसी से छिपी नहीं है। इसी कड़ी में तुषार गोयल का भी नाम चर्चाओं में है। तुषार गोयल की वैश्य समाज समेत हर बिरादरी में काफी लोकप्रियता है। पार्टी के हर कार्यक्रम में उनकी सक्रियता देखी जाती है। वे वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा में महा सचिव के पद पर हैं। इन सभी दावेदारों में हाईकमान किसको अध्यक्ष पद का ताज सौंपेगी यह तो आने वाला समय बताएगा। लेकिन सभी दावेदारों को अपनी बारी का इंतजार है। Noida News
विज्ञापन