नोएडा । नोएडा में आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party)से नोएडा प्रत्याशी पंकज अवाना के नेतृत्व में रोजगार गारंटी सभा का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय सिंह मौजूद रहे।इस मौके पर उन्होंने राज्य की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला और उन्होंने कहा कि आज ऐसी सरकार उत्तर प्रदेश में चल रही है जो आपसे वादा करके आये थे की न भ्रष्टाचार होगा न गुंडाराज होगा। लेकिन किसी भी वादों पर सरकार खरी नहीं उतर पेयी, अपराध अपने चरम सीमा पर पहुँच चुका है उन्होंने विशेष तौर पर हाथरस, बलिया, आगरा, गोरखपुर, कांड का नाम लिया। भ्रष्टाचार के मुद्दे पे उन्होंने जल जीवन मिशन में टेंडर घोटाला, मंदिर निर्माण में जमीन घोटाला और कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न योजनाओं में भरष्टाचार का जिक्र किया
उन्होंने नोएडा के निवासियों से पंकज अवाना को समर्थन देने की अपील करते हुए नारा दिया कि बाकी सबको करो रवाना पंकज अवाना पंकज अवाना। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने की।
इस अवसर पर महासचिव संजीव निगम, जेवर प्रत्याशी पूनम सिंह,दादरी प्रत्याशी संजय राणा प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव अशोक कमांडो, संजय चेंची तुगलपुर,प्रो ए के सिंह,नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति सहित पार्टी के प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।