नोएडा में भाजपा नेता मनोज गुप्ता के नेतृत्व में निकाले गए पैदल मार्च को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। आखिर जिस मार्च में हजारों लोगों के शामिल होने का दावा किया गया था, वहां मौके पर कितने लोग पहुंचे ?

Noida News : उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा में इन दिनों भाजपा के एक नेता का नाम ‘‘मेंढकी’’ पड़ गया है। ‘‘मेंढकी’’ के नाम से चर्चित भाजपा के नेता को अचानक जोश चढ़ा कि वह नोएडा शहर में रहने वाले वैश्य समाज के लाखों लोगों को अपनी नेतागिरी से परिचित कराएंगे। इसी जोश में नोएडा में ‘‘मेंढकी’’ के नाम से चर्चित भाजपा नेताा ने ऐलान किया था कि बृहस्पतिवार 8 अक्टूबर 2026 को नोएडा शहर में नोएडा की जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम के सेक्टर-27 में स्थित आवास से सेक्टर-19 में स्थित सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। Noida News
नोएडा क्षेत्र में ‘‘मेंढकी’’ के नाम से चर्चित हो रहे भाजपा के नेता मनोज गुप्ता ने घोषणा की थी कि 8 अक्टूबर 2026 को होने वाले पैदल मार्च में हजारों की संख्या में वैश्य समाज के नागरिक भाग लेंगे। नोएडा शहर में रहने वाले लोगों ने देखा कि 8 अक्टूबर 2026 की दोपहर में ‘‘मेंढकी’’ के नाम से चर्चित भाजपा नेता मनोज गुप्ता के साथ मात्र 80-85 लोग नोएडा के सेक्टर-27 में स्थित नोएडा की जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम के आवास के बाहर जमा हुए। नोएडा शहर के इन लोगों ने आनन-फानन में नारे लगाते हुए सेक्टर-19 तक की यात्रा पूरी की तथा एक लिखित ज्ञापन नोएडा के नगर मजिस्ट्रेट कालीचरण को भेंट किया। इस ज्ञापन में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग की गई। Noida News
नोएडा शहर का हर नागरिक जानता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजनीति करके साम, दाम, दण्ड-भेद के द्वारा धनपति बनना तो बहुत आसान है किन्तु नोएडा शहर में नेता बनना कोई आसान काम नहीं है। इतना ही नहीं नोएडा के नागरिक यह बात भी भलीभाँति जानते हैं कि नोएडा शहर में रहने वाले वैश्य समाज के नागरिक बेहद जागरूक नागरिक हैं। वैश्य समाज के नागरिकों का सर्वमान्य नेता वही व्यक्ति बन सकता है जिस व्यक्ति में भामाशाह की तरह अपने देश, समाज तथा महाराणा प्रताप जैसे वीर योद्धाओं की नि:स्वार्थ सेवा करने की क्षमता हो। नोएडा के नागरिक जानते हैं कि नोएडा में ‘‘मेंढकी’’ के तौर पर चर्चित भाजपा नेता मनोज गुप्ता ने अपने पूरे जीवन में किसी सच्चे देशभक्त नागरिक की रत्ती भर भी मदद नहीं की। मदद करने का दिखावा तथा प्रचार करना अलग बात है। इसी कारण नोएडा वाले जानते हैं कि मनोज गुप्ता का पैदल मार्च का कार्यक्रम केवल राजनीतिक नौटंकी था। नोएडा शहर के इतिहास में इस प्रकार की एक भी नौटंकी कभी सफल नहीं हुई है। Noida News
भाजपा नेता मनोज गुप्ता उर्फ ‘‘मेंढकी’’ ने नोएडा शहर में पैदल मार्च की राजनीतिक नौटंकी करने के बाद एक प्रेस नोट जारी करके बड़ा दावा किया है। मनोज गुप्ता की तरफ से जारी प्रेस नोट को हम यहां ज्यों का त्यों प्रकाशित कर रहे हैं। इस प्रेस नोट में कहा गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में आज नोएडा में विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों द्वारा शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला गया। मार्च डीएम चौक, सेक्टर-27 से प्रारंभ होकर एसडीएम कार्यालय, सेक्टर-19 पहुँचा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने भारत के राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न प्रदान किए जाने की मांग रखी। ज्ञापन में संगठन की ओर से उनके सार्वजनिक दायित्व एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह मांग रखी गई। इस प्रेस नोट में आगे बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पैदल मार्च में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर बंसल, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नेहा जैन, प्रदेश मंत्री अमित गोयल, प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, अतिरिक्त सचिव शिवा चौहान, इंडस्ट्री सेल अध्यक्ष शक्ति सिंह, डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश जिंदल एवं इंडस्ट्री सेल उपाध्यक्ष अमित गोयल रोशनी सिंह सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, महासचिव भूपेंद्र मित्तल, बलराज गोयल, राजेंद्र जैन, तुषार गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों तथा पोरवाल समाज के प्रतिनिधियों ने भी मार्च में सहभागिता की। कार्यक्रम में पीजीएस एसोसिएशन के अजय सोनी और भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित अनेक सामाजिक एवं व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग को संबंधित स्तर तक पहुँचाने का अनुरोध किया गया। Noida News
आपको बता दें कि नोएडा शहर में वैश्य समाज के अनेक प्रमुख नेता सक्रिय हैं। वैश्य समाज के यें सभी प्रमुख नेता नोएडा में वैश्य समाज की प्रसिद्ध संस्था अग्रवाल मित्र मंडल के साथ जुड़े हुए हैं। वैश्य समाज ही नहीं बल्कि सर्व समाज में लोकप्रिय नेता विनय अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, बाबूलाल बंसल, मनोज गोयल, गौरव सिंघल, जितेन्द्र अग्रवाल, सत्य नारायण गोयल, नोएडा में रहकर पूरे देश में वैश्य समाज का नाम रोशन करने वाले प्रिया गोल्ड उद्योग समूह के संस्थापक स्वर्गीय बी.पी. अग्रवाल के पुत्र तथा प्रिया गोल्ड उद्योग समूह के संचालक मनोज कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार अग्रवाल तथा शेखर अग्रवाल जैसे प्रमुख नाम भी इस आयोजन से ना केवल नदारद थे बल्कि उन सबने स्पष्ट किया है कि वैश्य समाज कभी भी किसी एक व्यक्ति की स्वार्थपूर्ति के लिए किसी राजनीतिक नौटंकी का हिस्सा नहीं बन सकता है। Noida News
विज्ञापन