विज्ञापन
सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक में प्रभारी राजा वर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग बैठक की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी के संग चर्चा की। बता दें कि नोएडा में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की बैठक 23 तथा 24 मई को अग्रसेन भवन में होगी।

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की बैठक को लेकर प्रभारी ने की चर्चा
Noida News : भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग की बैठक की तैयारी को लेकर आज भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी राजा वर्मा ने पदाधिकारियों के संग बैठक की। सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक में प्रभारी राजा वर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग बैठक की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी के संग चर्चा की। बता दें कि नोएडा में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की बैठक 23 तथा 24 मई को अग्रसेन भवन में होगी। यह बैठक दो दिनों तक चलेगी तथा इसमें 11 सत्रों पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। Noida News
आज की बैठक में महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, महामंत्री अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, प्रशिक्षण वर्ग बैठक के संयोजक महेश अवाना, उमेश त्यागी, सहसंयोजक प्रज्ञा पाठक, जिला उपाध्यक्ष डिंपल आनंद, संजय बाली, जिला मंत्री प्रमोद बहाल, विनोद शर्मा, मनीष बाल्मीकि, पंकज झा, मुक्तानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। Noida News
विज्ञापन