नोएडा-61 विधानसभा सीट से BJP टिकट के लिए मनोज गुप्ता की दावेदारी को वैश्य समाज का समर्थन मिला है। सेक्टर-33 में हुई बैठक में भाजपा से टिकट देने की मांग उठी।

Noida News : नोएडा विधानसभा क्षेत्र से बहुत बड़ी खबर सामने आई है। नोएडा विधानसभा क्षेत्र की बड़ी खबर यह है कि नोएडा में सक्रिय भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता ने नोएडा विधानसभा सीट के लिए बड़ा दावा कर दिया है। नोएडा में लम्बे अर्से से राजनीति कर रहे BJP के यह नेता नोएडा क्षेत्र के ऐतिहासिक गाँव भंगेल के रहने वाले हैं। नोएडा क्षेत्र के इस नेता के दावे के कारण BJP की राजनीति में बड़े उथल-पुथल के संकेत मिल रहे हैं।
आपको बता दें कि नोएडा शहर में अग्रवाल मित्र मंडल नाम का एक बहुत बड़ा सामाजिक संगठन है। अग्रवाल मित्र मंडल ने नोएडा के सेक्टर-33 में स्थापित महाराजा अग्रसेन भवन में एक बड़ी बैठक करके BJP के एक नेता के लिए नोएडा विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी पेश कर दी है। नोएडा के लिए टिकट की दावेदारी करने वाला BJP नेता वैश्य समाज से आता है। अग्रवाल मित्र मंडल वैश्य समाज का प्रमुख संगठन है। नोएडा में रहने वाले वैश्य समाज के ज्यादातर धनपति इस संगठन से जुड़े हुए हैं। इन सभी धनपतियों ने बैठक में प्रस्ताव पास किया है कि BJP नोएडा की विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मनोज गुप्ता को MLA का टिकट दे दें। बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव नोएडा में लम्बे समय तक BJP के अध्यक्ष रहे मनोज गुप्ता ने खुद प्रयास करके पारित कराया है।
नोएडा में सक्रिय अग्रवाल मित्र मंडल ने नोएडा के BJP नेता मनोज गुप्ता के पक्ष में जो प्रस्ताव पारित किया है उस प्रस्ताव को हम नीचे ज्यों का त्यों प्रकाशित कर रहे हैं। इस प्रस्ताव को पारित करने के बाद अग्रवाल मित्र मंडल ने एक प्रेस नोट जारी किया है। वह प्रेस नोट इस प्रकार है कि-
महाराजा अग्रसेन भवन, सेक्टर-33, नोएडा में वैश्य समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने एकजुट होकर पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा नोएडा महानगर मनोज गुप्ता से नोएडा-61 विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांगने का आग्रह किया। बैठक में वैश्य समाज के सम्मानित लोगों ने कहा कि मनोज गुप्ता लंबे समय से संगठन और समाज के बीच सक्रिय रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आए हैं। संगठनात्मक अनुभव, समाज के विभिन्न वर्गों से निरंतर संवाद और जनहित के मुद्दों के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए वैश्य समाज चाहता है कि अब उन्हें बड़े राजनीतिक दायित्व के लिए आगे आना चाहिए। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने कहा कि नोएडा-61 विधानसभा क्षेत्र में वैश्य समाज की एक बड़ी और प्रभावशाली भागीदारी है। समाज की भावना है कि राजनीतिक दलों में समाज के अनुभवी एवं जमीनी कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इसी भावना के साथ समाज के लोगों ने मनोज गुप्ता से स्पष्ट शब्दों में कहा कि "अब समय है कि आप आगे बढ़ें और नोएडा-61 से भाजपा का टिकट मांगें, पूरा वैश्य समाज आपके साथ खड़ा है।"
इस अवसर पर अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, महासचिव भूपेंद्र मित्तल, कोषाध्यक्ष नेत्रपाल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जैन, संदीप अग्रवाल, अशोक गोयल, मुकेश गुप्ता, संजय गोयल, विकास बंसल, आकाश दीप, पुनीत गर्ग, सुमित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संयम जैन, निखिल अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि मनोज गुप्ता को नोएडा-61 से भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने से वैश्य समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। समाज के प्रतिनिधियों ने पार्टी नेतृत्व तक अपनी भावना पहुंचाने और मनोज गुप्ता को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का विश्वास भी व्यक्त किया।
वैश्य समाज ने अब अपनी आवाज़ बुलंद कर दी है और नोएडा-61 से मनोज गुप्ता के नाम को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया है। Noida News :
विज्ञापन