Noida BJP News : महानगर अध्यक्ष की ताजपोशी को कई चेहरे तैयार !
Noida BJP News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:08 AM
Noida BJP News : कल यानि बुधवार से चैत्र की नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस दौरान कभी भी भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है। इसी के साथ क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा होनी तय मानी जा रही है। इस चर्चा के बाद महानगर तथा जिलाध्यक्ष के पद के लिए भी कवायद तेज हो गई है।
Noida BJP News
भाजपा के उच्च पदाधिकारी सूत्रों पर यदि यकीन करें तो वर्तमान नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता को प्रदेश कमेटी में सम्मानजनक स्थान मिलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में पद रिक्त होने की चर्चा के साथ नोएडा में कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करने के लिए अपने सियासी आकाओं की परिक्रमा शुरू कर दी है।
इन नामों पर हो रही है चर्चा
नोएडा में इस पद के लिए जिन नामों की चर्चा चल रही है। उसमें प्रमुख तौर पर महासचिव उमेश त्यागी, पं. रविकांत मिश्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष युद्धवीर सिंह चौहान, महामंत्री चंदगीराम यादव तथा महेश अवाना आदि के नामों की चर्चा चल रही है। उक्त सभी पदाधिकारी पार्टी के पुराने, कर्मठ तथा सक्रिय सिपाही हैं।
रविकांत लड़ चुके विधानसभा चुनाव
कार्यकर्ताओं का कहना है कि पं. रविकांत मिश्रा नोएडा विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा सांसद डा. महेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा विधायक पंकज सिंह से उनकी नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। उनके कई समर्थक उनको इस पद के लिए उपयुक्त दावेदार बता रहे हैं। इनमें से किसकी ताजपोशी होगी यह तो हाईकमान तय करेगा लेकिन सभी ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।
पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसका निर्वहन करूंगा: मनोज गुप्ता
इस बाबत पूछने पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता का कहना है कि मैं तो पार्टी का सिपाही हूं। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उसका निष्ठा व ईमानदारी से पूर्व की तरह निर्वहन करूंगा। कुछ सूत्रों का कहना है कि मनोज गुप्ता की पुनः महानगर अध्यक्ष की ताजपोशी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन यदि उन्हें प्रदेश मंे जगह मिली तो इस पद पर किसी अन्य की ताजपोशी तय मानी जा रही है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।