
Noida News (चेतना मंच)। भाजयुमो जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन नोएडा महानगर के सभी आठों मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में किया गया। शिविर में डाक्टरों द्वारा सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मनोज गुप्ता ने युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि यह युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को मूर्त रूप प्रदान करें। रामनिवास यादव ने कहा कि युवा मोर्चा यह सुनिश्चित करें की जिन लोगों का भी स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है उनको सरकारी चिकित्सालय से दवाइयां भी उपलब्ध हो सके जिससे इस कार्यक्रम का लाभ पूर्ण रूप से आम जनमानस को प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री उमेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष व युवा मोर्चा प्रभारी मनीष शर्मा, उमेश पहलवान तथा युवा मोर्चा महामंत्री अनुज शर्मा मोहित शर्मा नवीन मिश्रा रिंकू नंबरदार, अर्पित मिश्रा नरेंद्र जोगी अमित पांडे तुषार गोयल, साधना शर्मा, संजय चौधरी कपिल धारीवाल राहुल शर्मा मोनू जोगी आकाश चौहान सूर्या शर्मा आकाश शर्मा विपिन प्रधान विपिन भाटी ऋषि तोमर वरुण यादव साहिल राठी आसिफ नेय्यर विक्की दास, रविंद्र नागर, दिनेश बैंसला, सचिन भाटी, निशु जोगी, प्रदीप मुखिया, दीपक सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।